टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: जनवरी 21, 2025: फरीदाबाद जिले का यह पहला मामला है जब एक मरीज के लिवर और किडनी का एक साथ ट्रांसप्लांट सफल हुआ है। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में लिवर ट्रांसप्लांट एंड एचपीबी, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के डॉक्टरों की टीम ने मिलकर गहन अनुभव एवं चिकित्सीय कौशल से यह कारनामा कर दिखाया है।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 20 जनवरी। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष पहल, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत उद्यमियों को 35 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत इच्छुक उद्यमी अपने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना या विस्तार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 13 जनवरी* हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जनता के प्रति अधिकारी जवाबदेह बनते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें ताकि लोगों को बेवजह के कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कैलीधाम श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में समाजसेवा और आध्यात्मिकता का अद्भुत मेल देखने को मिला। मंदिर प्रबंधन द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ, विशाल भंडारा और जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस सेवा महोत्सव ने मानवता की सेवा के प्रति मंदिर मंडल की गहरी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज । रिपोर्ट अजय वर्मा । हाल ही में 18 दिसंबर 2024 को गोवा के पणजी में वेस्ना इवेंट क्राफ्टर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सौंदर्य प्रतियोगिता सीजन वन का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता को दो श्रेणियों “सुश्री व श्रीमती” में रखा गया. जिसके तहत जहां सुश्री युवतियों ने सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया वहीँ शादी शुदा महिलाओं ने भी रैम्प वॉक किया। इस प्रतियोगिता में जूरी के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मौजूद रही।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद । 9 दिसंबर, 2024:* फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल फरीदाबाद में न्यूरो-इंटरवेंशन प्रमुख तथा डायरेक्टर ऑफ न्यूरोलॉजी डॉ विनीत बांगा ने 15 से 34 वर्ष की आयुवर्ग के तीन युवा मरीजों का सफल उपचार किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । एमराल्ड कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-79, फ़रीदाबाद में 14 दिसंबर 2024 को एक शानदार वार्षिक समारोह-2024 ‘युगावलोकन’ मनाया गया।
विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर, 2024 डॉ. मीत कुमार, डायरेक्टर एवं एचओडी-हेमेटो ऑन्कोलॉजी एंड बोन मैरो ट्रांसप्लांट, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद का कहना है कि एड्स की बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल एक दिसंबर को ‘विश्व एड्स दिवस’ मनाया जाता है
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा।फरीदाबाद। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की आरडीएसएस योजना के तहत देश की बिजली वितरण कंपनियों के टैक्निकल और कॉर्मिशियल (एटीएंडसी) घाटे को कम करके उनकी यानि कि “डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए तकनीकी वाणिज्यिक सुधार“ पर दो दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यक्रम राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) कॉरपोरेट कार्यालय सेक्टर-33 में शुरू किया गया। जिसके तहत देश राज्यों में जूनियर लेवल पर डिस्कॉम कर्मचारियों के कौशल में सुधार किया जा सके
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । किसी भी समय, किसी भी हॉस्पिटल में आमतौर पर एक ही लिवर ट्रांसप्लांट किया जा सकता है। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने एक ही समय में समानांतर रूप से दो लिवर ट्रांसप्लांट किए जो एक बेमिशाल उपलब्धि है