Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। फरीदाबाद। डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन ने ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई (एआईएफओएम) के साथ मिलकर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में शनिवार को मेगा पौधारोपण और पौधा वितरण अभियान चलाया। इस दौरान परिसर में सभी फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों को करीब 5 हजार पौधे बांटे गए। साथ ही संस्थान के पदाधिकारियों ने संस्था के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सूरजकुंड रोड पर पौधारोपण भी किया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / फरीदाबाद। 29 जुलाई 2024 – मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ ने हाल ही में विभिन्न कार्यक्रमों में अपने नए नामांकित स्नातक छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के सम्मानित वक्ता हरियाणा कैडर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के प्रतिष्ठित सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अशोक लवासा थे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / फरीदाबाद। अपनी प्रमुख छात्रवृत्ति परीक्षा एंथे के गौरवशाली 15 वर्षों को पूरा करते हुए, परीक्षण तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणी, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने गर्व से बहुप्रतीक्षित आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) 2024 के लांच की घोषणा की है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट भारत भूषण / फरीदाबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 24वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से करेगी। समिति की बैठक अग्रसेन भवन सेक्टर-19, फरीदाबाद में की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक अनिल गुप्ता ने की।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । फरीदाबाद । फरीदाबाद, 22 जुलाई 2024 / मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) ने सोमवार को ओलंपिक खेलों के उत्साह को जगाने और छात्रों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रमों की एक सीरीज़ ‘ग्लोरी ऑफ 5 रिंग्स’ का धूमधामे से शुभारंभ किया। यह भव्य समारोह कुछ दिनों में शुरू होने वाली पेरिस ओलंपिक की प्रेरक यात्रा का प्रतीक है। ‘ग्लोरी ऑफ 5 रिंग्स’ पहल का उद्देश्य छात्रों को खेल भावना के बारे में जागरूक करना, उन्हें दिग्गज एथलीटों की कहानियों के ज़रिए प्रेरित करना और खेलों में मानव रचना की उपलब्धियों का जश्न मनाना है। इस श्रृंखला में कार्यशालाएं, प्रतियोगिताएं और प्रसिद्ध खेल हस्तियों के साथ इंटरेक्शन सत्र शामिल होंगे। मानव रचना का मकसद एथलेटिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाले माहौल को तैयार करना है और ‘ग्लोरी ऑफ़ 5 रिंग्स’ युवाओं के बीच एक स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की विरासत को आगे बढ़ाएगा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । फरीदाबाद ।  सोमवार, 22 जुलाई 2024: न्यूरोलॉजिकल देखभाल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद एक व्यापक स्ट्रोक प्रोग्राम और स्ट्रोक क्लिनिक की शुरुआत की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है, जो अत्याधुनिक 5G-सक्षम एम्बुलेंस की सुविधा से सुसज्जित है। विश्व मस्तिष्क दिवस पर शुरू की गई इस तरह की यह पहली पहल, कम्युनिटी को समय पर और प्रभावी स्ट्रोक देखभाल प्रदान करने के लिए अस्पताल की प्रतिबद्धता को दिखाती है। हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी विभाग का नेतृत्व न्यूरोलॉजी के डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. कुणाल बहरानी करते हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । फरीदाबाद । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 24वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से करेगी। यह कहना है महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल का।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । नई दिल्ली / 31 मई 2024: अमृता विश्व विद्यापीठम ने अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में बीटेक और एमटेक कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है, ये पाठ्यक्रम एआईसीटीई (AICTE), सरकार द्वारा अनुमोदित हैं। अमृता विश्व विद्यापीठम को 2023 नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क में भारत में 7वां सर्वश्रेष्ठ समग्र विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 31 मई को दुनियाभर में “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” मनाया जाता है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | ब्यूरो रिपोर्ट। फरीदाबाद, मानव रचना विश्वविद्यालय (एमआरयू) के स्कूल ऑफ लॉ की ओर से शनिवार को प्रतिष्ठित जस्टिस आरसी लाहोटी मेमोरियल लेक्चर सीरीज़ का आयोजन किया गया। माननीय जस्टिस आरसी लाहोटी की समृद्ध कानूनी विरासत की स्मृति में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविन्द ने शोभा बढ़ाई, जबकि बतौर सम्मानित अतिथि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश माननीय जस्टिस यूयू ललित शामिल हुए।