टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद सेक्टर-83 फरीदपुर गांव में राइज फाऊंडेशन एनजीओ के सौजन्य से मियावाकी अर्बन फारेस्ट बनाने के काम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर तिगांव विधायक राजेश नागर ने प्रोजेक्ट की शुरुआत करवाई। इस प्रोजेक्ट के तहत राइज फाउंडेशन ने 10 हजार पौधे लगाए हैं।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद । सेक्टर-88 स्थित एसआरएस इंटरनेशल स्कूल में आयोजित दिव्यांगों जनों का दो दिवसीय बाॅस्केटबाॅल टूर्नामेंट आज सम्पन्न हो गया। इसका आयोजन स्पेशल अचीवर्स ट्रस्ट द्वारा किया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: जज्बा फाउंडेशन द्वारा इम्पीरीअल ऑटो के सहयोग से दूसरा ग्रामीण खेल महोत्सव के अंतर्गत ग्राम पंचायत अटाली में पंचायती शूटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शहीद संदीप सिंह कालीरमन खेल स्टेडियम में किया गया। जिसमे लगभग पृथला विधानसभा की 16 ग्रामपंचायतो की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में युवा भाजपा नेता विनोद भाटी ने शिरक़त की।टूर्नामेंट उद्घाटन के अवसर पर ग्रामपंचायत अटाली की सरदारी व बड़े बुजुर्गों ने युवा भाजपा नेता विनोद भाटी का फूलों मालाओं व पगड़ी बांध कर स्वागत किया तत्पश्चात युवा भाजपा नेता विनोद भाटी द्वारा विधवत रूप से टॉस कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया व युवा को संबोधित करते हुए भाटी ने कहा कि वह भविष्य में खेलों से संबंधित समस्त प्रकार के खेलों का एक बड़ा आयोजन पृथला विधानसभा में करने जा रहे है व इसी के साथ अच्छी शिक्षा हेतु वह जल्द ही क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं के लिए मुफ्त सरकारी परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग सेंटर का भी शुभारंभ करने जा रहे हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद से पेट एवं लिवर रोग विभाग के डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. बीर सिंह सहरावत ने कहा कि होली के अवसर पर बाजार में उपलब्ध मिठाइयों का सेवन सावधानी से करें. क्योंकि इन खाद्य पदार्थों में मिलावट होने की आशंका ज्यादा होती है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 21 मार्च, 2024: न्यूरोलॉजिकल सर्जरी के लिए अत्याधुनिक और एडवांस्ड उपचार प्रदान करने के अग्रणी प्रयास के तहत् फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने इस रीजन में पहली बार इंट्राऑपरेटिव न्यूरो नेविगेशन टैक्नोलॉजी लॉन्च की है। फरीदाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता की सम्मानित उपस्थिति में अस्पताल में इस अत्याधुनिक टैक्नोलॉजी की सुविधा की शुरूआत का जश्न मनाया गया, जिसने क्षेत्र में न्यूरोसर्जरी में सटीकता और देखभाल का नया मानक स्थापित किया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 20 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार विश्व के सबसे लोकतंत्र के महापर्व में 18वीं लोकसभा चुनाव में सभी मतदाता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। सेक्टर 76 स्थित एडेल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी में तिगांव के विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया गया। इसके लिए नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 18 मार्च। नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चों की सहायतार्थ होली मिलन समारोह का आयोजन सैक्टर-22 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पं.मूलचंद शर्मा, विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक नीरज शर्मा, महिला आयोग हरियाणा की अध्यक्षा रेनू भाटिया, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, कांगे्रस नेता मनधीर सिंह मान, समाजसेवी हरप्रीत सिंह, कपिल हुड्डा, बिट्टू बांगा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रकाश भारद्वाज, मुकेश कौशिक, संदीप सेठी, ओ.पी. शर्मा, दशरथ चौरसिया, सुभाष लाम्बा, कुलदीप लाम्बा, अरूण मिश्रा मौजूद रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 17 मार्च, 2023:मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में चल रहे मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 17वें संस्करण का रविवार को समापन हो गया। क्रिकेट की चैंपियंस ट्रॉफी पर बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) टीम ने कब्जा जमाया। ग्रैंड फिनाले में बतौर मुख्य अतिथि श्री विकास माटा,प्लांट हैड, हीरो मोटर कोर्प- गुरुग्राम व धारूहेड़ा मौजूद रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 15 मार्च,स्वस्थ जीवन के लिए सिर्फ हेल्दी फ़ूड ही नहीं बल्कि अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। नींद के इसी महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को ‘वर्ल्ड स्लीप डे’ मनाया जाता है। अपर्याप्त नींद के कारण होने वाली हृदय संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद में कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट डॉ. राकेश राय सपरा ने बताया कि जिस तरह भोजन हमारे शरीर की जरूरत है, ठीक वैसे ही पर्याप्त मात्रा में नींद लेना भी शरीर के लिए बहुत आवश्यक है।