Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 13 मार्च, 2024 मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) ने यूके सरकार की ट्यूरिंग योजना के तहत हैवंत एंड साउथ डाउन्स कॉलेज (एचएसडीसी) यूके से आए छात्रों के प्रतिनिधि मंडल की मेज़बानी की। 20 फरवरी से 7 मार्च, 2024 तक यूके एलीट स्पोर्ट्स ग्रुप (यूकेईएसजी) के सहयोग से आयोजित हुए इस दौरे का उद्देश्य खेलकूद, मीडिया और सांस्कृतिक अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना रहा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद –  शहर के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के एयरफोर्स चौक के पास कलश यात्रा निकालकर विधिवत श्रीमद भगवत कथा का शुभारम्भ किया गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना भी कलश यात्रा में पहुंचे और कहा कि  श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । धूम्रपान से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व में हर साल 13 मार्च को ‘नो स्मोकिंग डे’ मनाया जाता है। धूम्रपान से हृदय को होने वाले नुकसान पर जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद से कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. राकेश सपरा ने कहा कि धूम्रपान (सिगरेट,बीड़ी, सिगार, हुक्का पीना या गुटखा तंबाकू का सेवन) केवल फेफड़ों को ही नुकसान नहीं पहुंचाता है बल्कि आपके हृदय में रक्त के प्रवाह को भी कम कर देता है जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। स्मोकिंग (धूम्रपान) से कोरोनरी धमनियों में रुकावट और सिकुडन बढ़ जाती है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । “हरियाणा में डीएवाई-एनआरएलएम के तहत ग्रामीण महिलाओं का उद्यमिता विकास” विषय पर सफल चर्चा के लिए दिल्ली-एनसीआर में प्रमुख शिक्षाविद् और शैक्षणिक संस्थान एक मंच पर एकजुट हुए। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) ने आईसीएसएसआर के साथ साझेदारी करते हुए इस कार्यशाला का समन्वय किया। माइक्रोफाइनेंसिंग विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक बेहतरीन साधन के तौर पर उभरी है । डीएवाई-एनआरएलएम योजना, एसएचजी के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के बीच स्व-रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर देने के साथ ही उद्यमशीलता विकास पर माइक्रोफाइनेंसिंग के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक अनूठा संबंध प्रदान करती है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 12 मार्च: अमृता अस्पताल फरीदाबाद ने परिसर में अपनी कैंटीनों और आवासों से सभी भोजन और गीले कचरे को संसाधित करने के लिए एक इन-हाउस, ऑनसाइट बायोगैस प्लांट स्थापित किया है। अमृता अस्पताल ने अपने ही परिसर में बायोगैस प्लांट स्थापित करके भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए फरीदाबाद पहला बड़ा अस्पताल बनकर खुद को अग्रणी साबित कर दिया है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 11 मार्च: अमृता अस्पताल फरीदाबाद द्वारा रविवार 10 मार्च को फरीदाबाद स्थित ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में वॉकाथन आयोजन किया गया। इस वॉकाथन का उद्देश्य ग्लूकोमा के जल्दी निदान के बारे में लोगों को जागरूक करना और ग्लूकोमा से बचाव और इलाज के लिए नियमित जांच कराना है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत की तकदीर लिख रहे हैं और भारत दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने बताई। वह गुरुग्राम में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने पहुुंचे थे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। नारी के बिना कोई भी परिवार, समाज, समारोह अधूरा है। बेटियों के बिना कोई भी समारोह नहीं हो सकता है, कोई भी परिवार पूरा नहीं हो सकता है। यह बात राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रवीण जोशी ने सेक्टर 12 स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित महिला शक्ति वंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। इसका आयोजन सिटी प्रेस क्लब वुमन कॉप्र्स और स्त्री शक्ति पहल समिति ने मिलकर किया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद : जज्बा फाउंडेशन के सहयोग से फरीदाबाद के प्रसिद्ध एक्सपोर्ट हाउस पी एम्प्रो एक्सपोर्ट्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद के ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल, एएनडी पब्लिक स्कूल, विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पारस सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैसे विभिन्न स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई गईं। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.पुनीता हसीजा ने मासिक धर्म स्वच्छता पर एक स्वास्थ्य वार्ता दी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं, किसी भी हद तक जा सकती हूं। यह बात हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कही। वह यहां सेक्टर 12 स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित महिला शक्ति वंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। इसका आयोजन सिटी प्रेस क्लब वुमन कॉप्र्स और स्त्री शक्ति पहल समिति ने मिलकर किया।