Today Express News | Ajay Verma | चंडीगढ़, 12 मार्च- हरियाणा के परिवहन, खान एवं भू-विज्ञान तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने वर्ष 2021-22 के बजट को संतुलित और दूरगाामी बताते हुए कहा कि इसमें समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। साथ ही, बजट में शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे व बिजली-पानी सहित हर क्षेत्र में सुधार की बात कही गई है। उन्होंने इस बजट को कई मायनों में अभूतपूर्व बताते हुए, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार जताया है।
Browsing: HARYANA NEWS
Today Express News | Ajay Verma |चंडीगढ़, 12 मार्च। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के आम बजट को प्रोग्रेसिव विजन वाला बजट बताया है, जो कि राज्य को तेजी के साथ प्रगति के पथ पर लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट में न केवल हर वर्ग के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था की गई है बल्कि प्रत्येक डिपार्टमेंट को सुदृढ़ करने पर फोकस किया गया है। वे शुक्रवार को बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
Today Express News | Ajay Verma | करनाल | महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने करनाल महिला सुधार गृह यानी महिला जेल का निरीक्षण किया महिलाओं को महिला दिवस पर बधाई देकर उनके साथ उनकी परेशानियां उनकी खुशियां और उनके जीवन की कई बातें सांझा की करनाल सुधार गृह में लगभग 260 महिलाएं हैं जिन्होंने श्रीमती रेनू भाटिया का स्वागत पुष्प वर्षा से रंगोली सजाकर गीतों से डांस प्रस्तुत कर और महिलाओं के उत्साहवर्धन की कविताओं को प्रस्तुत कर किया।
Today Express News / बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात / नूंह उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने बुधवार को जिला सचिवालय परिसर से पोषण अभियान के तहत नाटक मंडलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये नाटक मंडलियां गांवों में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को कन्या भ्रूणहत्या नहीं होने देने, महिलाओं को सही पोषण की जानकारी देना, स्वास्थ्य लाभ व सामाजिक बुराईयों को मिटाने के लिए जागरूक करेंगी।
Today Express News / बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात / नूंह एसडीएम पुन्हाना कुलवीर सिंह ढाका ने कहा कि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नही है। हम रक्तदान करके मानव के अमूल्य जीवन को बचा सकते हैं। कोविड-19 महामारी से निपटने में जिला की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने अपना अहम योगदान दिया। सबके सांझे प्रयासों से जिला में स्थिति नियंत्रण में रही।
Today Express News / Ajay verma / पलवल, 24 जनवरी। चार बार सांसद रहे हरियाणा के पूर्व मंत्री अवतार सिंह भडाना ने रविावार को पलवल में किसान आंदोलन स्थल से हुंकार भरते हुए खुलकर कहा कि जनशक्ति के आगे बडी से बडी शक्ति और सरकारें हमेशा झुकी हैं। और जो सरकारें जनशक्ति का अपमान करती हैं या उन पर जुल्म ढ़हाने की कोशिश करती हैं वह सरकारें नहीं रही।
Today Express News / Ajay verma / नांगल चौधरी, महेन्द्रगढ़ । फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने नांगल चौधरी के आसरवास गांव में जिला परिषद के प्रत्याशी सतीश रावत प्रधान द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी जाती है तो हरियाणा के एम पी और एम एल ए को 26 जनवरी का झंडा नहीं फहराने दिया जाएगा।
Today Express News / Ajay verma / चंडीगढ़, 7 जनवरी। हरियाणा की लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले मशहूर कलाकार गजेंद्र फोगाट को राज्य सरकार द्वारा विशेष जिम्मेदारी मिली है। हरियाणा सरकार ने गजेंद्र फोगाट को स्पेशल पब्लिसिटी सैल के ओएसडी नियुक्त किया है। फोगाट ने प्रदेश सरकार द्वारा यह विशेष जिम्मेदारी देने पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है उसे वे पूरी लगन व निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
Today Express News / Ajay verma / पलवल, 24 दिसंबर। फरीदाबाद शहर के वरिष्ठ पत्रकार संजय कपूर के पिता के निधन पर शोक जताने के लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा गुरुवार उनके आर्य नगर स्थित निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और कहा कि स्वर्गीय हुकमचंद कपूर एक नेकदिन इंसान थे और उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दिए हैं।
Today Express News / Ajay verma / पलवल, 21 दिसंबर। सीएमजीजीए के परियोजना निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-ऑफिस, अंत्योदय सरल केंद्र, पीएनडीटी-एमटीपी-पोक्सो एक्ट, वन स्टॉप सेंटर तथा सीएम विंडो से संबंधित कार्यों की प्रगति की जिलावार समीक्षा की।