टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा ।झज्जर/चंडीगढ़, 9 दिसंबर। गठबंधन सरकार ने दो साल में अनेक जन कल्याणकारी फैसले लिए है, जिससे आमजन को फायदा हुआ है। आने वाले समय में प्रदेश को विकास के मामले में एक मॉडल प्रदेश बनाया जाएगा। प्रदेश में जहां सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए ग्रामीण इंजीनियरिंग पर कार्य किया जा रहा है। यह बात हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे झज्जर में आयोजित जननायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर जन सरोकार दिवस में उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे।
Browsing: HARYANA NEWS
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । झज्जर/चंडीगढ़, 8 दिसंबर। जननायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर जिला में आयोजित ‘जन सरोकार दिवस’ कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गांव दादरी तोये में करीब 50 एकड़ में हरी-पीले रंग में भव्य पंडाल सज चुका है। जेजेपी के राष्ट्रीय डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की आवाज सोशल मीडिया के सभी माध्यमों से कोने-कोने में गूजेंगी। ऐसा पहली बार होगा जब कोई राजनीतिक पार्टी अपना इतना बड़ा कार्यक्रम इंस्टाग्राम पर लाइव करेगी। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का आलम यह है कि सब जगह हरा और पीला रंग के झंडे व होर्डिंग्स दिखाई देते है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । देश में यारा (यारा फर्टिलाइजर्स) के 700 से ज्यादा क्रॉप न्यूट्रीशन सेंटर्स द्वारा…
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा / हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहे पवन नामक व्यक्ति ने हरियाणा मानव अधिकार आयोग को अपनी शिकायत देते हुए कहा कि 6 और 7 सितंबर 2019 की रात को जब वह अपने भाई के साथ गोगा मेडी हिसार से जींद आ रहा था तो रात को 1:00 बजे कंडक्टर अनिल कुमार के साथ टिकट लेने के विषय पर कुछ विवाद हुआ क्योंकि पैसे देने के बाद भी टिकट देने में आनाकानी कर रहा था और मुश्किल से उसे टिकट दी गई उसके बाद उक्त कंडक्टर का कुछ बुजुर्ग लोगों से भी टिकट ना देने को लेकर झगड़ा हुआ
Today Express News | बिलाल अहमद/ नूह मेवात। नूंह,उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र सुरक्षा कवच है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने में वैक्सीन को बेहद कारगर बताते हुए उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद गंभीर बीमारी और मृत्यु होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
Today Express News/ Ajay verma / सोनीपत 10 अगस्त : प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सब खिलाड़ीयों के लिए असीम स्नेह दिखाते हुए उन्हें दिल खोल के आशीर्वाद दिया है । नकद इनाम के साथ उनके लिए उच्च पद पे सरकारी नौकरी की घोषणा भी की है ये बात ओ.एस.डी. प्रचार, गजेंद्र फौगाट ने कही । वे आज राई स्थित टी डी आई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मनोहारी तीज उत्सव में बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रहे थे । इस
Today Express News / Ajay Verma / हरियाणा गवर्नमेंट पेंशनर जर्नलिस्टस संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को संघ द्वारा आगामी सितंबर में आयोजित किए जाने वाले प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेने हेतु निमंत्रण सौंपा है
Today Express News / Ajay Verma / चंडीगढ़, 15 जून। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जहां भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े पंजीकृत मजदूरों को उनकी योजनाओं का लाभ ‘फर्स्ट-इन, फर्स्ट-आउट’ (प्रथम आवेदन का समाधान पहले) के आधार पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ द्वारा तैयार किया गया ‘सेंट्रल प्रोसेसिंग सिस्टम’ का सॉफ्टवेयर मजदूरों के कल्याण में मील का पत्थर साबित होगा।
Today Express News | Ajay verma | प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उत्तरप्रदेश में जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद गुरूग्राम-फरीदाबाद रोड इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तथा जेवर एयरपोर्ट के बीच सबसे तेज रूट बनेगा और यह सड़क ट्रांसपोर्ट और ट्रेड का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
Today Express News | Ajay verma |गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित रेडिसन ब्लू होटल में एफएफ क्रिएशन की तरफ से ‘‘रेडविंग रनवे फैशन षो 2021’’ फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो में देश के अलग-अलग राज्यों से आए डिजाइनरों ने अपना कलेक्शन का प्रदर्षन किया। यहां माॅडल ने अपने अपने डिजाइनरों के कलेक्शन पहनकर रैंप पर उन्होंने जलवा बिखेरा।