Today Express News/ Ajay verma / सोनीपत 10 अगस्त : प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सब खिलाड़ीयों के लिए असीम स्नेह दिखाते हुए उन्हें दिल खोल के आशीर्वाद दिया है । नकद इनाम के साथ उनके लिए उच्च पद पे सरकारी नौकरी की घोषणा भी की है ये बात ओ.एस.डी. प्रचार, गजेंद्र फौगाट ने कही । वे आज राई स्थित टी डी आई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मनोहारी तीज उत्सव में बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पे उन्होंने व स्कूल प्रिंसीपल हरेंद्र शर्मा ने ओलम्पिक सिल्वर पदक विजेता रवि दहिया के पिता राकेश दहिया को सम्मानित किया । कार्यक्रम में बोलते हुए फौगाट ने कहा कि सरकार की श्रेष्ठ खेल नीति व खिलाड़ीयों मेहनत की बदौलत आज हरियाणा पूरे देश का मान बन गया है ।अकेले हरियाणा ने 2 मैडल कुश्ती,1हॉकी व 1 स्वर्ण एथलेटिक्स में जीता है । भारतीय ओलम्पिक के इतिहास में स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा के नीरज चौपड़ा ने इतिहास बनाया है ।ये देश का पहला एथलेटिक्स स्वर्ण है । फौगाट ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह प्रयास है 2024 में होने वाले पैरिस के ओलंपिक में इन मैडलों की संख्या दुगनी हो जाए इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल नीति में भी अनेकों सुझाव जोड़ने विचार करने के आदेश दिए हैं ।आज हरियाणा खेलों का सिरमौर बन चुका है । गजेंद्र ने कहा की राकेश दहिया को सम्मान प्रदान करते हुए उन्हें असीम गर्व की अनुभूति हो रही है ।उन्होंने उपस्थित छात्रों को भी रवि दहिया से प्रेरणा लेने का आह्वान किया ।फोगाट ने कहा सावन के महीने में हरियाणा में उत्सव की शुरुआत तीज के साथ हो जाती है इसी कड़ी में “आई तीज बो गई बीज” के संबोधन से बुलाया जाता है उन्होंने कहा इस प्रकार के मनोहारी तीज उत्सव पंजाब व पूरे हरियाणा में मनाये जा रहे हैं । इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार शर्मा, ऋषि कुल वर्ल्ड अकादमी के चेयर मैन-श्रीमान नीरज शर्मा,श्री रवि दहिया के पिता जी-श्रीमान राकेश दहिया व जे के पी इंटरनेशनल के प्रिंसिपल श्रीमान मुकेश कुमार व शिक्षा विद श्रीमान दिनेश जिन्दल जी भी उपस्थित रहे । समारोह में विविध प्रकार के रंगारंग नृत्य एवं गीतों को बच्चों व जाने माने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
