Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » Corona Update : फरीदाबाद में आज फिर हुई 5 नई मौतें , जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 38

    Corona Update : फरीदाबाद में आज फिर हुई 5 नई मौतें , जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 38

    Ajay vermaBy Ajay verma16/06/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Ajay Verma /

    फरीदाबाद में आज फिर हुई 5 नई मौतें

    जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 38

     174 नये संक्रमित मामलों के साथ संख्या पहुंची 1580 पर

     525 संक्रमितो का हॉस्पिटल में हो रहा है इलाज

    545 संक्रमितो  को किया गया है होम आइसोलेट

    20 संक्रमितो  की हालत चिंताजनक

    7 संक्रमितो  को रखा गया है वेंटिलेटर पर

     अब तक 472  संक्रमित हो चुके हैं ठीक

    उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 17480 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 7292 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 10155 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 15900 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 18334 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 16117 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 637 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 1580 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 525 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 545 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 472 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 38 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 20 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 7 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । आज जिले में 174 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें।उन्होंने लोगों से आहवान किया है कि नागरिक कही पर भी भीड़ देखे तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो हम जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 पर या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129- 222 1000 व 1950, पर जानकारी दे। उन्होंने सभी दुकानदारो व नागरिकों से अपील की है कि सभी घर से मास्क पहनकर निकले और बार-बार अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोए व सैनिटायज करें। उन्होंने बताया कि अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करे ताकि अपने आस-पास के संदिग्ध मरीजों की सूचना प्राप्त होती रहे। उन्होंने दुकानदारों से आह्वïान किया है कि वे अपनी दुकानो में ग्राहकों की भीड़ ना लगाए। सभी के लिए सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करवाना सुनिश्चित करें।
    Corona Update 5 new deaths occurred today in Faridabad the number of dead in the district increased to 38 TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.