Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नए आयाम देने में जुटा है

    डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नए आयाम देने में जुटा है

    Ajay vermaBy Ajay verma14/05/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay verma / जब पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी के साये में जी रही है,  मानव जीवन एक कमरे तक सीमित हो कर रह गया है, जीवन का प्रत्येक अंग नए रास्ते तलाश रहा है, तब डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नए आयाम देने में जुटा है। इस कड़ी में महाविद्यालय की पत्रकारिता और जनसंचार विभाग ने ‘मनोरंजन उद्योग पर कोविड-19 का प्रभाव’ विषय पर समसामयिक वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश आहूजा ने ‘लॉकडाउन लर्निंग’ का मूल मंत्र दोहराते हुए विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने में इस प्रकार के प्रयास की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कोविड-19 जैसे अनदेखा और अनजाना विषाणु मानव की उत्कट जीजीविषा को रौंद नहीं सकता है। समारोह के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड की मशहूर शख्सीयत संगम रॉय ने पत्रकारिता के साथ-साथ एक्टिंग कौशल, वॉयस ओवर जैसे क्षेत्रों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। संगम रॉय ने विद्यार्थियों को बताया की किस तरह से इन क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं और साथ ही उन्होंने इन क्षेत्रों में होने वाली चुनौतियों की भी बात की। उन्होंने ‘जय जग जननी मां दुर्गा’ (कलर्स), ‘विंध्यवासिनी’ (बिग मैजिक), ‘आखिर बहू भी तो बेटी ही है’ (सहारा वन), ‘फ्रेंड्स कंडीशंस अप्लाई’ (चैनल V), ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ (सोनी) और एबीपी न्यूज के स्पेशल शो 7RCR में यंग नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाकर भी खूब वाहवाही लूटी थी। संगम जल्द स्टार प्लस के अपकमिंग शो ‘विद्रोही’ और अपकमिंग फिल्म ‘पिंकी ब्यूटी पार्लर’ में नजर आएंगे।

    पत्रकारिता विभाग की संयोजिका डॉ. सुनीति आहूजा ने कहा कि आज की विषम परिस्थिति में पत्रकारिता के विद्यार्थियों को नई रुझानों, नई चुनौतियों से अवगत कराना बेहद जरूरी है। इस संकट की घड़ी में टीवी इंडस्ट्री, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, बॉलीवुड के क्षेत्रों में कोविड-19 की वजह से जो बदलाव आए हैं, जिन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है इस वेबिनार के माध्यम से हमने विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने मुख्य वक्ता टीवी एक्टर संगम रॉय का धन्यवाद किया। विभागाध्यक्ष रचना कसाना ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि लॉकडाउन को देखते हुए उन्होंने ऑनलाइन वेबिनार आयोजित कराया जिससे कि विद्यार्थी घर बैठे भी अपने कौशल बढ़ा सकें और खुद को कॉलेज के साथ कनेक्ट और अध्ययन जारी रख सकें। विभागाध्यक्ष रचना कसाना ने वेबिनार में भाग लेने के लिए संगम रॉय, प्राचार्य डॉ. सतीश आहूजा, डॉ. सुनीति आहूजा, आनन्द सिंह, सरोज कुमार, प्रमोद, सहायक प्रोफेसर शिवम झाम्ब (अंग्रेजी), मेघा, ममता कुमारी (हिन्दी) और छात्रों को धन्यवाद दिया। वेबिनार में लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    DAV Shatabdi College Faridabad is giving a new dimension to its commitment to education.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.