Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » Droom ने पूरे भारत में ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट के लिए फ्रेंचाइज के जरिये अपनी जर्म शील्ड सेवाएं पेश की

Droom ने पूरे भारत में ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट के लिए फ्रेंचाइज के जरिये अपनी जर्म शील्ड सेवाएं पेश की

Ajay vermaBy Ajay verma12/05/2020No Comments6 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay verma / नई दिल्ली, 12 मई, 2020: दिल्ली-एनसीआर में ऑटोमोबाइल व रियल एस्टेट के लिए टेक-ड्रिवन एंटीमाइक्रोबियल कोटिंग जर्म शील्ड सर्विस के सफल लॉन्च के बाद भारत के सबसे बड़े और अग्रणी ऑनलाइन ऑटोमोबाइल लेन-देन बाजार ड्रूम ने अखिल भारतीय स्तर पर इस सेवा के लिए फ्रेंचाइजी का आकर्षक अवसर की पेशकश की है। व्यक्तिगत स्तर पर, छोटे या बड़े व्यवसाय मालिकों से लेकर ऑटो डीलर, ऑटो रिपेयर शॉप्स और फेसिलिटी मैनेजमेंट कंपनियों तक, कोई भी जर्म शील्ड सर्विस की फ्रेंचाइजी ले सकता है और इसे अपने सर्विस पोर्टफोलियो में जोड़ सकता है। ड्रूम की योजना 2020 में 200 फ्रेंचाइजी देने की है, जो विशेषतः भारत के टॉप 20 शहरों में होंगे।

फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत सभी ऑपरेशंस टेक्नोलॉजी-ड्रिवन हैं। प्रभावी सर्विस डिलीवरी के लिए ड्रूम के इन-हाउस मोबाइल, एआई और आईओटी आधारित सेवाओं का लाभ लिया गया है। इसके साथ ही फील्ड ओपनिंग्स के लिए मैपिंग टेक्नोलॉजी और अच्छी तरह से परिभाषित प्रक्रियाएं, एनालिटिक्स, ट्रैकिंग और अन्य सभी चेक्स व बैलेंस के साथ आवश्यक कदम और कार्य शामिल है। इन नए ऑफर्स को अपनाने में फ्रेंचाइजी की मदद के लिए, ड्रूम पूरा और व्यापक प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करेगा, जिसमें 21वीं सदी के टेक्नोलॉजी स्टैक, स्टोर ब्रांडिंग, कच्चा माल, उपकरण, प्रशिक्षण, सेटअप, मार्केटिंग सामग्री, कोलेटरल, ऑनगोइंग सपोर्ट और सभी मासिक सप्लाई जैसे तत्व शामिल हैं। कंपनी फ्रेंचाइजी को एक स्टैंडर्ड इको निंजा प्रशिक्षण देगी जिससे उन्हें अपने ग्राहकों और हितधारकों के लिए जर्म शील्ड सर्विस देने में मदद मिलेगी। इसके अलावा प्रत्येक फ्रेंचाइजी ऑर्डर बुक करने और इको ऐप पर उपभोक्ताओं को रिपोर्ट जारी करने के लिए एक व्यापक टेक्नोलॉजी असिस्टेंट से लैस होगी।

ड्रूम के पास पहले से ही पूरे भारत में हजारों इको निंजा का विशाल नेटवर्क है जिन्होंने पिछले 3 वर्षों में 250,000 से अधिक ऑटोमोबाइल का निरीक्षण और सर्टिफिकेशन किया है। जर्म शील्ड फ्रेंचाइज मालिक इको निंजा के इस नेटवर्क का लाभ उठाकर सरफेस पर एंटीमाइक्रोबियल कोटिंग की मांग बढ़ाने और स्टाफ की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। ड्रूम के संस्थापक और सीईओ संदीप अग्रवाल ने इस कदम पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हमें अपनी जर्म शील्ड सर्विस का विस्तार करने और व्यवसाय मालिकों और उद्यमियों के लिए आकर्षक और इनोवेटिव आगे बढ़ने के अवसर के रूप में इसे अखिल भारतीय स्तर तक ले जाने की खुशी है।

ड्रूम ने पिछले छह वर्षों में टेक्नोलॉजी के एक विशाल पूल के निर्माण पर खर्च किया है जो कि ऑटोमोबाइल से परे जाकर रियल एस्टेट क्षेत्रों में भी इसका इस्तेमाल किया है। हम आने वाले समय में अपने पार्टनर्स और स्टेकहोल्डर्स को आफ्टर-सेल्स सर्विसेस प्रदान करते रहेंगे।” ड्रूम दो प्रकार की फ्रेंचाइजी प्रदान करता है – सिंगल-साइट के लिए साइट फ्रेंचाइज़ और कई साइट्स या स्थानों के लिए एंटरप्राइज़ फ़्रेंचाइज़। साइट फ्रेंचाइज ऑटो रिपेयर दुकानों, ऑटो डीलरों, फेसिलिटी मैनेजर्स, या उद्यमियों द्वारा संचालित व्यक्तियों और नए व्यवसाय अवसरों की तलाश करने वाले परिवारों के लिए अनुकूल है। एंटरप्राइज फ्रेंचाइजी मध्य / बड़ी चेन या मल्टी-लोकेशन रिपेयर शॉप्स, ऑटो डीलरशिप, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के व्यवसायों और प्रॉपर्टी मैनेजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। फ्रेंचाइजी को लेने के लिए निश्चित राजस्व हिस्सेदारी के साथ एक बार का सेटअप फी, वार्षिक फ्रेंचाइज फी और प्रौद्योगिकी लाइसेंस फी भी है।

कुछ उपकरणों में एक शुरुआती निवेश भी करना होगा। साइट फ्रेंचाइज और एंटरप्राइज फ्रेंचाइज के लिए निवेश क्रमशः 6.0 लाख रुपए और 13.5 लाख रुपए के आसपास आता है। हालांकि, साइट फ्रेंचाइज के लिए ड्रूम ईएमआई सॉल्युशन प्रदान कर रहा है जिससे निवेश कम होता है और इसे आसान मासिक ईएमआई में परिवर्तित किया जा सकता है। ड्रूम जर्म शील्ड फ्रेंचाइजी की सर्विस डिलीवरी के लिए अपने एआई, आईओटी, जियो-मैपिंग और मोबाइल-ड्रिवन टेक्नोलॉजी स्टैक का लाभ उठाने और प्रति साइट 15 लाख रुपए तक का मुनाफा कमाने का शानदार अवसर प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया https://droom.in/franchise पर जाएं।

जर्म शील्ड के बारे में-   जर्म शील्ड वाहन की सतह, फेसिलिटी, लिफ्ट आदि पर एंटीमाइक्रोबियल पारदर्शी कोटिंग है, जो 99.99% तक जर्म किल प्रोटेक्शन देती है। यह सार्स और अन्य ड्रॉपलेट-बेस्ड वायरस के खिलाफ तीन महीने तक सभी प्रकार की सतहों की रक्षा करती है। ड्रूम ने ऑटोमोबाइल के साथ इस सेवा की शुरुआत की और हाल ही में इसका विस्तार रियल एस्टेट वर्टिकल जैसे हॉस्पिटल, स्कूल, ऑफिस, डे-केयर, रिहायशी परिसरों, लिफ्ट, और एटीएम, सहित अन्य में किया है। जर्म शील्ड वाहन निरीक्षण और प्रमाणन सेवा के पूरे सूट के साथ और हाल ही में लॉन्च हुई डोरस्टेप ऑटोमोबाइल रिपेयर / मेंटेनेंस सर्विस जैसे जम्पस्टार्ट ड्रूम के एआई, आईओटी, जियो-मैपिंग, और मोबाइल-ड्रिवन टेक्नोलॉजी स्टैक का लाभ लेते हुए सेवा प्रदाताओं के लिए इको ऐप के जरिये डिलीवर होते हैं।

ड्रूम के बारे मेंः ड्रूम एक एआई और डेटा साइंसेस-ड्रिवन ऑनलाइन ट्रांजेक्शनल प्लेटफार्म है, जो भारत और अन्य उभरते बाजारों में नए और पुराने वाहनों को खरीदने और बेचने के लिए 21वीं सदी का अनुभव प्रदान करता है। ड्रूम ने डिजिटल इकोनॉमी में पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री को लेकर एक पूरा इकोसिस्टम तैयार किया है, जिसमें ऑरेंज बुक वैल्यू (पुराने वाहनों का प्राइजिंग इंजिन), ईको (1000 से ज्यादा पॉइंट्स वाला वाहन निरीक्षण ऐप), हिस्ट्री (पुराने वाहनों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड), डिस्कवरी (खरीद से पहले के दर्जनों रिसर्च टूल्स) और क्रेडिट (भारत का पहला और इकलौता पुराने कार के लोन और डीलर फाइनेंसिंग का मार्केटप्लेस) शामिल है। ड्रूम न केवल व्यक्तिगत खरीदारों और विक्रेताओं, डीलर्स और बड़े संस्थानों को ही खरीद-बिक्री की सुविधा नहीं देता, बल्कि उसके साथ-साथ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी सहायक सेवाओं का प्रबंधन भी करता है। ड्रूम के चार मार्केटप्लेस फॉर्मेट हैं यानी बी2सी, सी2सी, सी2बी और बी2बी और तीन प्राइसिंग फॉर्मेट- फिक्स्ड प्राइस, बेस्ट ऑफर और ऑक्शन। प्लेटफ़ॉर्म साइकिल से लेकर विमान और सभी ऑटोमोबाइल सेवाओं जैसे वारंटी, आरएसए, बीमा और ऑटो लोन की एक विस्तृत रेंज प्रदान करता है। ऑनलाइन ऑटोमोबाइल लेन-देन के मार्केट में 80 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ ड्रूम भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल प्लेटफार्म ऑनलाइन है और चौथी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है। भारत के अलावा, ड्रूम सिंगापुर, थाईलैंड और मलेशिया में भी उपलब्ध है। इसका ओबीवी दुनियाभर में 38 देशों में उपलब्ध है, जो ओबीवी को दुनिया का नंबर-1 बेंचमार्क प्राइजिंग इंजिन बनाता है। कंपनी वर्तमान में वार्षिक जीएमवी में $ 1.3 बिलियन का लेन-देन कर रही है और 100% की सालाना दर से बढ़ रही है। ड्रूम की भारत भर में 1031+ शहरों (भारत का सबसे बड़ा हाइपर-लोकल मार्केटप्लेस), 350,000+ ऑटो डीलर्स (वर्ल्ड में सबसे बड़ा ऑटो डीलर प्लेटफॉर्म), 45 मिलियन+ मंथली विजिटर्स, लगभग 12 मिलियन+ ऐप डाउनलोड और 6.5 मिलियन से ज्यादा फेसबुक फॉलोअर्स की मौजूदगी है। ड्रूम का मुख्यालय गुरुग्राम, भारत में है। इसकी टीम का आकार 450+ है। ड्रूम एक सिंगापुर होल्डिंग कंपनी है जिसकी भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में सहायक कंपनियां हैं। कंपनी ने अब तक छह दौर की फंडिंग में $125 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। कुछ प्रमुख निवेशक लाइटबॉक्स, बेनेक्स्ट, बीनोज, डिजिटल गैराज, टोयोटा त्सुशो कॉर्पोरेशन, इंटिग्रेटेड असेट्स मैनेजमेंट हैं।

Droom introduced its Germ Shield services through franchise for automobiles and real estate across India. Droom.in
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया; 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण

14/04/2026

किआ कनेक्ट के 1 लाख रिन्यूअल पूरे, ग्राहकों का भरोसा मजबूत

09/04/2026

सैमसंग इंडिया ने लॉन्‍च किया 5 मोशन विंड के साथ बीस्‍पोक एआई विंडफ्री प्रो एसी, प्रीमियम होम कूलिंग को मिला नया अंदाज

09/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.