Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » FARIDABAD : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अंबेडकर जयंती पर किया अंबेडकर भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ !!!

    FARIDABAD : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अंबेडकर जयंती पर किया अंबेडकर भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ !!!

    Ajay vermaBy Ajay verma14/04/2017Updated:14/04/2017No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD :  उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद की भीम बस्ती में अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर भवन के नाम से सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 80 लाख की लागत से बनने जा रहे अंबेडकर भवन के कार्य का शुभारंभ करने से पहले उद्योग मंत्री ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण कर सभी को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 126वीं जयंती पर शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद के विकास के सारे बुनियादी काम एक साल से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होने कहा कि अंबेडकर जी के समानता के सिद्धांत को साकार करने के लिए बीजेपी सरकार मिशन के तहत काम कर रही है। विपुल गोयल ने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समानता के सिद्धांत पर जनता की सेवा में जुटी है।

    विपुल गोयल ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर को सम्मान देते हुए नए भारत के निर्माण को नया आधार देते हुए बीजेपी सरकार ने भीम एप लॉन्च किया । साथ ही उन्होने कहा कि पिछड़ों और वंचितों की सेवा के लिए समर्पित सरकार का एक ध्येय है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास लेकर जाना है। विपुल गोयल ने कहा कि आज दुनिया भर में भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जा रही है क्योंकि उनके सिद्धांत भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए विकास का आधार बने हैं। विपुल गोयल ने कहा कि छुआछूत और आर्थिक अभाव से लड़ते हुए जिस तरह बाबा साहेब ने सफलता का शिखर छुआ वो आज के युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।

    इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री नगर निगम की मेयर सुमन बाला,स्थानीय पार्षद सुभाष आहूजा,पार्षद नरेश नंबरदार,छत्रपाल, अनीता पार्षद,प्रवेश मेहता,राव महेंद्र,बलराज सिंह,राजेंद्र भारती,बंसीलाल,अशोक कालिया,प्रवीण चौधरी और सुरेंद्र शर्मा समेत सैंकडों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    ( REPORT BY AJAY VERMA 971 631 6892 )

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने 40 सफल वर्षों का मनाया जश्न

    09/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.