Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पांचवा नवरात्रा: वैष्णोदेवी मंदिर में स्कंदमाता से की कोरोना से बचाने की प्रार्थना

    पांचवा नवरात्रा: वैष्णोदेवी मंदिर में स्कंदमाता से की कोरोना से बचाने की प्रार्थना

    Ajay vermaBy Ajay verma29/03/2020No Comments2 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद। सिद्धपीठ महारानी श्री वैष्णोदेवी मंदिर में नवरात्रों के पांचवे दिन स्कंदमाता की  पूजा अर्चना की गई। प्रात: 4:30 बजे मंदिर के पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना कर माता रानी को प्रसाद का भोग लगाया गया।  स्कंद माता को केले का भोग लगाया गया। मां स्कंद का यह प्रिय भोग माना जाता है। इसके साथ ही माता रानी को हरा रंग अति प्रिय है। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने पूजा अर्चना मेे शामिल होकर विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। इस बार ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोरोना बीमारी के चलते मंदिर के कपाट चौबीस घंटे खोलने की बजाए पूरी तरह से बंद रखे गए हैं। कोरोना बीमारी के चलते देशभर के मंदिर, गुरूद्वारे, चर्च व मजिस्द पूर्णतया बंद हैं।

    मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि हर वर्ष नवरात्रों में मंदिर को पूरी साज सज्जा के साथ बड़े पैमाने पर भव्यता के साथ नवरात्रा पर्व आयोजित किए जाते थे। मगर इस बार कोरोना बीमारी की वजह से मंदिर को पूरी तरह से बंद रखा गया है। केवल प्रातकालीन आरती कर नवरात्रे मनाए जा रहे हैं। पांचवे नवरात्रों पर रविवार को स्कंद माता से कोरोना बीमारी को जड़ से समाप्त करने की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में माता रानी उनकी पुकार अवश्य सुनेंगी तथा पूरे विश्व को इस महामारी से निजात दिलवाएंगी। उन्होंने कहा कि वैष्णोदेवी मंदिर में सच्चे  मन से अरदास करने वाले भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इसलिए कोरोना से विश्व को मुक्ति दिलवाने की उनकी अरदास भी जल्द से जल्द पूरी होगी। श्री भाटिया ने कोरोना की वजह से लागू लॉक डाऊन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस महामारी से केवल हमें सोशल डिस्टेंस ही बचा सकता है। अभी तक विश्व भर में कोरोना की दवा नहीं बनी  है। इसलिए हम सोशल डिस्टेंस के जरिए ही इस बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि हमें घर पर रहकर ही इस बीमारी से लडऩा होगा और माता रानी अवश्य हमें जीत दिलवाएंगी।

    Corona Virus FARIDABAD LATEST NEWS Fifth Navratra navratra Skandamata TodayExpressNews vaishno devi mandir Vaishnodevi temple
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.