Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने की अटल त्रिवेणी अभियान की शुरुआत

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने की अटल त्रिवेणी अभियान की शुरुआत

Ajay vermaBy Ajay verma03/08/2020No Comments3 Mins Read
Former Education Minister Prof. Rambilas Sharma started Atal Triveni campaign
Photo by rambilas sharma haryana pro

Today Express News / Report / Ajay Verma / महेन्द्रगढ़,3 अगस्त।आज अटल त्रिवेणी कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा सतनाली कस्बे के मंदिर प्रांगण में, माधोगढ़ किले पर, बाबा जयराम दास आश्रम पाली मंदिर परिसर में  माता चिल्ला देवी मन्दिर में, भोजावास में बड़,नीम व पीपल के पौधो की त्रिवेणी लगाकर अटल त्रिवेणी अभियान की शुरुआत की। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की याद में उन्होंने क्षेत्र में अटल त्रिवेणी लगाने का कार्यक्रम रखा है। श्री शर्मा ने बताया कि श्री वाजपेयी जी राजनीति के क्षेत्र में चार दशकों तक सक्रिय रहे। भारत के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, संसद की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थायी समितियों के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने आजादी के बाद भारत की घरेलू और विदेश नीति को आकार देने में एक सक्रिय भूमिका निभाई।

लूट और छीना झपटी की कई वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधियों को क्राइम ब्रांच 48 ने दबोचा

अपने नाम के ही समान, अटलजी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति  थे ”। अटलजी जनता की बातों को ध्यान से सुनते थे और उनकी आकाँक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करते थे। उनके द्वारा किए गए कार्य राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को दिखाते  ! श्री शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई 30 अक्टूबर 1980 को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में आए थे !  तब क्षेत्र की जनता ने उन्हें 1 लाख रूपये की थैली व क्षेत्र में पैदा होने वाला फल काकड़ी और मतीरा उनके सम्मान में उन्हें भेंट किया था। उन्होंने उस समय की याद ताजा करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने उनके पुरानी सफेद हवेली के पास स्थित कार्यालय का दौरा किया था। उन्होंने मुझसे पूछा था कि आप किस स्थान पर बैठते हैं मेरे बताने पर उन्होंने मेरे कार्यालय का दौरा किया।  वाजपेई ने मेरे से पूछा गया कि आप क्षेत्र में किस वाहन पर सफर करते हैं जब मैंने उन्हें बताया कि मैं तो मोटरसाइकिल पर सफर करता हूं तो उन्होंने अपने सांसद कोटे से अपने नाम से मुझे यूपीक्यू 2456 जीप निकलवा कर मुझे दी जिस से मैने क्षेत्र व प्रदेश की जनता की सेवा की वह जीप आज भी मेरे पास है।

क्राइम ब्रांच 85 ने चोरी, छीना झपटी और मारपीट के आरोपी को हथियार सहित दबोचा
Atal Triveni campaign Former Education Minister Prof. Rambilas Sharma
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

हरियाणा में 1 अप्रैल से 15 मई तक रबी खरीद के लिए मंडियों में व्यवस्था चाक चौबंद : राजेश नगर

31/03/2026

विकास परक निर्णयों के साथ सुनियोजित शहरी विकास सरकार की प्राथमिकता विपुल गोयल

24/02/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.