Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने दिल्‍ली-एनसीआर क्षेत्र में कदम रखा

    गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने दिल्‍ली-एनसीआर क्षेत्र में कदम रखा

    vishal rajputBy vishal rajput15/02/2023No Comments3 Mins Read
    Godavari Electric Motors enters Delhi-NCR region – first new showroom opens in Gurugram

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । गुरूग्राम, 15 फरवरी 2023: इबलु रेंज के प्रोडक्‍ट्स बनाने वाली गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने सोहना रोड, गुरूग्राम, हरियाणा में अपने नये शोरूम ग्‍लोबल ट्रांसएटलांटिक सप्‍लाई एलएलपी का उद्घाटन किया है। विश्‍व-स्‍तरीय टेक्‍नोलॉजी से लैस, यह शोरूम ग्राहकों के लिये इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को खरीदने के एक अलग अनुभव की पेशकश करता है। इसकी मदद से इस क्षेत्र में ईवी को अपनाये जाने को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। ~पहला नया शोरूम गुरूग्राम में खुला ~

    अग्रवाल पैकर्स एण्‍ड मूवर्स लिमिटेड के चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल ने इस शोरूम का उद्घाटन किया है। यह शोरूम 810 वर्गफीट में फैला है और 2600 वर्गफीट की सर्विस सेंटर फैसिलिटी से सुसज्जित है। इसका पता है: खसरा नंबर 3855/832/994, राधा कृष्‍ण मंदिर के पास, मेन सोहना रोड़, गुरूग्राम- 122101.

    यह शोरूम इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में अच्‍छी जानकारी रखने वाले अनुभवी कर्मचारियों के साथ ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। यह शोरूम अपने ब्राण्‍ड की यात्रा भी दिखाएगा और ग्राहकों की ईवी से जुड़ी सभी जरूरतों के लिये एक सिंगल टच पॉइंट बनेगा।

    गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स के सीईओ श्री हैदर खान ने कहा, “गुरूग्राम एक महत्‍वपूर्ण जगह है, जहाँ से आने वाले भविष्‍य में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाये जाने में सहयोग मिलेगा और हम सोहना रोड पर एक नये शोरूम का उद्घाटन करते हुए उत्‍साहित हैं। इसके साथ ही हमने हरियाणा में प्रदूषण-रहित परिवहन लाने का सफर शुरू किया है। इलेक्ट्रिक परिवहन को अपनाये जाने से कई तरह के लोगों को फायदा होगा और हर किसी के लिये एक बेहतर भविष्‍य सुनिश्चित होगा।”

    ग्‍लोबल ट्रांसएटलांटिक सप्‍लाई एलएलपी के मालिक श्री अंकुश मेहरा ने कहा, “हमें इलेक्ट्रिक वाहनों की एक स्‍थायी कम्‍युनिटी बनाने के लिये गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ भागीदारी करने पर गर्व है। हमारे यहाँ से पेश होने वाले इलेक्ट्रिक वाहन हमारे ग्राहकों को उच्‍च प्रदर्शन और टिकाऊपन की गारंटी देते हैं। हमें अपने ग्राहकों का स्‍वागत करने की आशा है और हम हरियाणा में ईवी को अपनाये जाने को बढ़ावा देने और गति देने की आकांक्षा रखते हैं।”

    इस शोरूम में हाल ही में लॉन्‍च ई-ऑटो (L5M) इबलु रोज़ी और ई-बाइसिकल रेंज इबलु स्पिन भी प्रदर्शित की जाएगी, जो कि तीन वैरिएंट्स में उपलब्‍ध है। ग्राहक इस शोरूम में आकर उत्‍पादों का अनुभव ले सकते हैं और अपनी बुकिंग पूरी कर सकते हैं। गोदावरी ने ग्राहकों को लोन सुविधाएं देने के लिये अग्रणी बैंकों और एनबीएफसी के साथ गठबंधन भी किया है। दोनों उत्‍पादों की आपूर्ति इसी महीने के अंत से शुरू होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    26 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, जेपी नड्डा रहे मौजूद

    24/07/2026

    गुरुग्राम में कैंटाबिल का नया स्टोर खुला, फैशन प्रेमियों को मिलेगा ट्रेंडी परिधानों का शानदार विकल्प गुरुग्राम

    22/06/2026

    सैमसंग इंडिया ने लॉन्‍च किया 5 मोशन विंड के साथ बीस्‍पोक एआई विंडफ्री प्रो एसी, प्रीमियम होम कूलिंग को मिला नया अंदाज

    09/04/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.