Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » सैमसंग इंडिया ने लॉन्‍च किया 5 मोशन विंड के साथ बीस्‍पोक एआई विंडफ्री प्रो एसी, प्रीमियम होम कूलिंग को मिला नया अंदाज

    सैमसंग इंडिया ने लॉन्‍च किया 5 मोशन विंड के साथ बीस्‍पोक एआई विंडफ्री प्रो एसी, प्रीमियम होम कूलिंग को मिला नया अंदाज

    vishal rajputBy vishal rajput09/04/2026No Comments4 Mins Read
    • शानदार स्‍टाइल, इंटेलिजेंस और कम्‍फर्ट का एक साथ अनुभव करें
    • एआई एनर्जी मोड बिजली की खपत को 30% तक कम करता है
    • ड्युल चार्जिंग रिमोट कंट्रोलर सनलाइट और यूएसबी सी-टाइप के साथ

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | गुरुग्राम, 09 अप्रैल 2026: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज होम कूलिंग में अपने नए प्रोडक्‍ट – 5 मोशन विंड के साथ बीस्‍पोक एआई विंडफ्री प्रो एयर कंडीशनर लॉन्‍च किया है। यह प्रीमियम एयर कंडीशनर आधुनिक लग्ज़री डिजाइन के साथ आता है, जो आज के जमाने के लिविंग स्पेस के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। इसका सुंदर और मिनिमलिस्ट डिजाइन किसी भी आधुनिक इंटीरियर में आसानी से घुल-मिल जाता है और स्‍थान की खूबसूरती बढ़ाता है।

    इस एसी में एडवांस्ड मोशन विंड टेक्‍नोलॉजी, एआई-पावर्ड कूलिंग इंटेलिजेंस और विंडफ्री कूलिंग का संयोजन है जोकि लग्ज़री और पर्सनलाइज्ड कूलिंग अनुभव देता है। इसका यूनिक मोशन ब्‍लेड डिजाइन एयरफ्लो को ऑप्टिमाइज करता है, जिससे वातावरण पूरी तरह साफ होता है और मीडियम से बड़े साइज के स्पेस में कुशल एयर क्लीनिंग मिलती है।

    सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट – डिजिटल अप्लायंसेज, घुफ़रान आलम ने कहा, “सैमसंग भारत में अपनी 30वीं सालगिरह मना रहा है, और कंपनी ने नए-नए प्रोडक्‍ट विकसित करना और ग्राहकों को उनकी जरूरतों के मुताबिक बेहतरीन समाधान देना जारी रखा है। यहां पड़ने वाली चिलचिलाती गर्मी में उपभोक्ता सिर्फ कूलिंग नहीं, बल्कि इंटेलिजेंट, पर्सनलाइज्ड और एनर्जी-एफिशिएंट समाधान चाहते हैं। हमारा नया बीस्‍पोक एआई विंडफ्री प्रो एयर कंडीशनर प्रिसीजन एयरफ्लो और स्मार्ट टेक्नोलॉजी को जोड़कर तेज कूलिंग, ड्राफ्ट-फ्री कम्फर्ट और बिजली की बेहतर बचत देता है।”

    सैमसंग की एडवांस्ड मोशन विंड तकनीक कमरे में हवा की दिशा और स्पीड को अपने आप एडजस्ट करती है, जिससे ठंडक हर कोने में संतुलित और आरामदायक बनी रहती है। इसमें पांच अलग-अलग एयरफ्लो मोड मिलते हैं—जैसे मैक्‍स विंड, जो तुरंत तेज़ ठंडक देता है, और सराउंड विंड, जो हवा को पूरे कमरे में समान रूप से फैलाता है। वहीं, हल्की और सॉफ्ट ठंडक के लिए विंडफ्री कूलिंग दिया गया है, जिसमें 23,000 माइक्रो-होल्स के जरिए हवा बिना झोंके के धीरे-धीरे फैलती है, जिससे “स्टिल एयर” जैसा आरामदायक अनुभव मिलता है।

    5 मोशन विंड के साथ बीस्‍पोक एआई विंड फ्री प्रो एयर कंडीशनर में एआई फास्‍ट एवं कम्‍फर्ट कूलिंग फीचर है, जो तापमान, नमी और कमरे के साइज़ का बुद्धिमानी से विश्लेषण करके अपने आप सबसे उपयुक्त कूलिंग मोड चुन लेता है।

    कनेक्टेड होम के लिए डिजाइन किया गया यह एयर कंडीशनर वियरेबल डिवाइसेज जैसे गैलेक्‍सी वाच और गैलेक्‍सी रिंग के साथ आसानी से जुड़ जाता है। इस इंटीग्रेशन के जरिए आप अपने कूलिंग वातावरण को पर्सनलाइज्ड और सुविधाजनक तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं।

    सिस्टम स्मार्ट फीचर्स जैसे वेलकम कूलिंग और अवे केयर प्रदान करता है, जो आपके घर पहुंचने या घर से बाहर जाने पर खुद से तापमान को एडजस्ट कर देता है, जिससे बिजली की बचत और कम्फर्ट दोनों सुनिश्चित होते हैं।

    इसके अलावा, मैप व्‍यू मॉनिटरिंग फीचर घर में एयरफ्लो और तापमान के वितरण का विजुअल प्रतिनिधित्व प्रदान करता है, जिससे आप कूलिंग परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज कर सकते हैं।

    यह डिवाइस प्रमुख वॉइस असिस्टेंट्स के साथ भी कॉम्‍पैटिबल है, जिससे हैंड्स-फ्री ऑपरेशन और कूलिंग सेटिंग्स में आसान बदलाव संभव हो जाता है। अपनी इंटेलिजेंट पर्सनलाइजेशन क्षमताओं के साथ, बीस्‍पोक एआई विंडफ्री प्रो आपकी प्राथमिकताओं और आदतों को सीखता है और आपके लिए बेहतरीन कूलिंग अनुभव प्रदान करता है।

    5 मोशन विंड के साथ बीस्‍पोक एआई विंडफ्री प्रो एयर कंडीशनर को स्थिरता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका एआई एनर्जी मोड बिजली की खपत को 30% तक कम कर देता है, जबकि R32 रेफ्रिजरेंट का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल कूलिंग सुनिश्चित करता है।

    बीस्‍पोक एआई विंडफ्री प्रो एयर कंडीशनर सुविधाजनक रखरखाव के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें एडवांस्ड हाइजीन सॉल्यूशंस शामिल हैं जो साफ हवा और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं।

    कीमत एवं उपलब्‍धता
    5 मोशन विंड के साथ बीस्‍पोक एआई विंडफ्री प्रो एयर कंडीशनर चुनिंदा पार्टनर आउटलेट्स और Samsung.com पर 66990 रुपये में उपलब्‍ध है।

    #samsung
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    26 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, जेपी नड्डा रहे मौजूद

    24/07/2026

    गुरुग्राम में कैंटाबिल का नया स्टोर खुला, फैशन प्रेमियों को मिलेगा ट्रेंडी परिधानों का शानदार विकल्प गुरुग्राम

    22/06/2026

    स्मार्ट कूलिंग, स्मार्ट गर्मियाँ, कूल बचत: सैमसंग के बीस्पोक एआई एसी करते हैं यह काम

    01/04/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.