Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » बदलती जीवनशैली से प्रभावित हो रही सुनने की क्षमता, ईएनटी चिकित्सकों ने जताई चिंता

    बदलती जीवनशैली से प्रभावित हो रही सुनने की क्षमता, ईएनटी चिकित्सकों ने जताई चिंता

    Ajay vermaBy Ajay verma02/03/2021No Comments4 Mins Read
    World Hearing Day

    Today Express News | Ajay verma | जयपुर। बदलते दौर में कोरोना, लॉकडाउन और बदलती जीवनशैली में सामान्य से अधिक लोगों को बहरेपन का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर युवाओं और बजुर्ग वर्ग में यह समस्या अधिक है और जो विद्यार्थी हैड फोन या इयर-बड्स लगाकार आनॅलाइन कक्षाएं लेते है, वे भी इससे प्रभावित है। जोकि हम सभी के लिए बेहद चिंताजनक है। विश्व श्रवण दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य के ईएनटी चिकित्सकों, सुखम फांउडेशन व एसोसियेशन ऑफ ओटोलरैंगोलोजिस्ट ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने इस समस्या पर गहरी चिंता जताई है।

    सवाई मान सिंह चिकित्सालय जयपुर के कान नाक गला विभाग आचार्य डॉ.पवन सिंघल ने बताया कि विश्व श्रवण दिवस पर देश दुनियां में इसको लेकर कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम होत है, लेकिन इस जागरुकता के साथ आमजन को भी स्वतः ही जागरुक होना होगा, तभी इस तरह की समस्या से निपटा जा सकेगा।

    डा.सिंघल ने बताया कि सुनने की समस्या पहले या तो जन्मजात होती थी या फिर जो लोग तेज धमाकों या तेज आवाज के साथ काम करते थे उन्हे इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद शिक्षण संस्थाओं की आनॅलाइन कक्षाओं में जो विद्यार्थी ईयर फोन या इयर-बड्स का उपभोग करते है, उन्हे भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हमारे कान की सुनने की क्षमता 80 डेसिबल होती है, लेकिन आज के मॉडर्न लाइफस्टाइल में लोग अपनी सुनने की क्षमता को ही खो बैठते हैं। जीवन के सभी चरणों में अच्छी श्रवण शक्ति और संचार महत्वपूर्ण है।

    उन्होने बताया कि इसके साथ ही बदलती जीवनशैली में लोग अपने वजन पर काबू नहीं रख पाते और मोटापे से ग्रसित लोगों में भी बहरेपन का खतरा अधिक होता है।

    डा.सिंघल ने बताया कि देशभर में प्रति एक हजार बच्चों मे से 4 से अधिक बच्चों को बहरेपन का सामना करना पड़ रहा है। इन बच्चों को समय पर सुनने की जांच न मिल पाने के कारण ये आवाज से वंचित रह जाते है। इसके लिए नवजात शिशु की जांच अनिवार्य हो और इसे राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान का हिस्सा बना दिया जाए जिसमें सुनने की जांच हो सके।

    वायॅस ऑफ साइलेंस अभियान

    इसलिए विश्व श्रवण दिवस पर सुखम फांउडेशन व एसोसियेशन ऑफ ओटोलरैंगोलोजिस्ट ऑफ इंडिया के संयुक्तत्वाधान में वायॅस ऑफ साइलेंस अभियान का आगाज वर्ष 2020 में किया गया था। यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व स्वास्थ्य मंत्री डा.हर्षवर्धन को एक लाख पेस्टकार्ड देश के विभिन्न हिस्सों से बच्चों के द्वारा भेजे जा रहे हैं।

    सरकार से अपील

    सुखम फांउडेशन व एसोसियेशन ऑफ ओटोलरैंगोलोजिस्ट ऑफ इंडिया के संयुक्तत्वाधान में वायॅस ऑफ साइलेंस अभियान की ब्रांड अंबेसडर लिपि ने कहा कि सभी को सुनने का अधिकार है, तभी वे जीवन में विकास के मार्ग पर अग्रसर हो सकते है। इसलिए नवजात शिशु की सुनने की जाँच से बच्चों का सम्पूर्ण जीवन स्तर सुधारा जा सकता हैए इस अभियान के माध्यम से निरंतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व स्वास्थ्य मंत्री डा.हर्षवर्द्वन से श्नीओनेटल हीयरिंग स्क्रीनिंगश् को राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनाने की मांग की जा रही है।

    सोशल मीडिया से होगी जागरुकता

    प्रदेश के ईएनटी चिकित्सकों व संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा देशभर से 3 मार्च 2021 को ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायॅस ऑफ साइलेंस अभियान चलाया जाएगा।

    ये रखे सावधानियां

    सवाई मान सिंह चिकित्सालय जयपुर के कान नाक गला विभाग आचार्य डॉ.पवन सिंघल ने बताया कि सभी को अपनी जीवनशैली मे सुधार करना चाहिए। जिसमें खासतौर पर खानपान और अपनी दैनिक जीवन की आदतों में बदलाव करें। इसके साथ हमेशा तेज पटाखों के शोर, तेज आवाज, ईयर फोन, ईयर बट्स से दूरी बनाए रखे।

    affected by changing lifestyles ENT practitioners expressed concer ENT practitioners expressed concern World Hearing Day ईएनटी चिकित्सकों ने जताई चिंता प्रभावित हो रही सुनने की क्षमता बदलती जीवनशैली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    राजस्थान : महिला सब इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    21/11/2025

    क्या अब डॉक्टरों को अपनी बेगुनाही का सबूत देने के लिए अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ेगी??

    01/04/2022

    राजस्थान में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया

    20/03/2020
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.