Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » भारतीय जूझते तो रोटी के लिए जीते हैं राम के लिए: दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा

    भारतीय जूझते तो रोटी के लिए जीते हैं राम के लिए: दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा

    Ajay vermaBy Ajay verma20/01/2021No Comments3 Mins Read
    Indians fight for bread and live for Rama Didi Maa Sadhvi Ritambhara

    Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद 20 जनवरी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान हरियाणा के प्रांत कार्यालय का उद्घाटन श्री रघुनाथ मंदिर सेक्टर 28 में हुआ। कार्यालय का उद्घाटन पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा जी, श्री आलोक जी अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, डॉ सुरेंदर जी जैन अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विश्व हिंदू परिषद ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस अवसर पर निधि समर्पण अभियान सामग्री की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गंगा शंकर जी ने किया। स्वागत विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष रमेश गुप्ता जी ने किया।सभी अतिथियों एवम गणमान्य नागरिकों का अभियान के प्रांत प्रमुख राकेश त्यागी जी ने धन्यवाद किया।

    यद्यपि अभियान का शुभारंभ 1 फरवरी से होना था परंतु 50 से अधिक दानदाताओं ने पूज्य दीदी माँ की उपस्थिति से उत्साहित होकर कार्यक्रम में दान दिया। दीदी माँ ने सभी दानदाताओं को श्री राम जी का चित्र आशीर्वाद के रूप में प्रदान किया। दीदी माँ ऋतंभरा जी ने राम मंदिर के महत्व को बताते हुए कहा कि हिंदुओं ने राम मंदिर के लिए शबरी की तरह प्रतीक्षा की है। आज श्रीराम जी का मंदिर उस अनथक प्रतीक्षा का अंत है। हम भारतीय जूझते तो हैं रोटी के लिए परन्तु जीते हैं श्री राम के लिए। यही हम भारतीयों के जीवन का सार तत्व है। श्रद्धा भारतीयता का रसायन है जिसमें भारतीयों की चित्त-चेतना संचारित होती है। रामत्व में सब विराजमान है। राम हमारे श्रद्धेय हैैं।श्री राम का भव्य मंदिर बने जिसमें जन जन की भागीदारी सुनिश्चित हो इसी भाव के निमित निधि संग्रह के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। राम मंदिर आंदोलन में संतों के बलिदान व समर्पण का उल्लेख करते हुए दीदी माँ ने कहा कि इस आंदोलन रूपी दिए को जलाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना रक्त रूपी घी प्रदान किया है। बलिदान का ये सिलसिला सतत चलता रहा। उन्होंने पूर्वजों के संघर्ष का प्रमाण मांगने वालों को लताड़ते हुए कहा कि अयोध्या की भूमि की महक में पूर्वजों की श्रद्धा व समर्पण शामिल है।

    श्री आलोक जी अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने हरियाणा के जन जन से निधि समर्पण अभियान में बढ़ चढ़ कर सहभागिता करने का आवाहन किया। मुख्य वक्ता डॉ सुरेंद्र जी जैन ने कहा कि भारत की राजनीतिक आजादी से बड़ा आंदोलन राममंदिर का रहा है। राम मंदिर आंदोलन से पहले हिन्दू अपने को हिन्दू कहलाने में संकोच महसूस करते थे। अब उन्हें हिन्दू कहलाने में गर्व महसूस होने लगा। राम मंदिर आंदोलन आत्मग्लानि से आत्म गौरव की यात्रा का वाहक बना है। जब रामत्व का भाव मजबूत होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। रामत्व के भाव को मजबूत करने के लिए राम मंदिर निर्माण में जन जन का सहयोग समर्पण हो यही निधि समर्पण अभियान का उद्देश्य है। यह एक अद्भुत अभियान है। उन्होंने आगे कहा कि यह विश्व का सबसे संपर्क अभियान सिध्द होगा। पूरे देश के 5 लाख 32 हजार 580 गांवों में संपर्क किया जाएगा। अभियान के दौरान सवा 12 करोड़ परिवारों सहित 65 करोड़ व्यक्तियों से संपर्क का लक्ष्य रखा गया है।जिसमें 10 लाख टोलियों में 40 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। यह अभियान हरियाणा प्रान्त में 1 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश कुमार उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री, श्रीकृष्ण जी सिंघल, अभियान, प्रान्त अभियान सह प्रमुख प्रेम शंकर जी, विजय लक्ष्मी पालीवाल, प्रान्त प्रचार-प्रसार प्रमुख मंजुल पालीवाल, डॉ अरविंद सूद, कैलाश जी, कालीदास जी, साहिल जी, राजन सेठी, राकेश गुप्ता जी, एच के बत्रा जी, सुशील मित्तल जी, रूदलूराम गर्ग, सुरेश गुप्ता, गोविन्द राम गुप्ता, श्री गीता मंदिर, प्रेमचंद गोयल जी आदि उपस्थित रहे।

    Didi Maa Sadhvi Ritambhara Indians fight for bread and live for Rama भारतीय जूझते तो रोटी के लिए जीते हैं राम के लिए: दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.