Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » कायक ने कपल्‍स और सोलो ट्रैवेलर्स पर्यटन स्थलों के बारे में खुलासा किया

    कायक ने कपल्‍स और सोलो ट्रैवेलर्स पर्यटन स्थलों के बारे में खुलासा किया

    vishal rajputBy vishal rajput21/02/2023No Comments6 Mins Read

    कपल्स के लिए सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले गंतव्यों में गोवा, बाली और दुबई सबसे आगे*
    सोलो ट्रैवेलर्स के लिए कोच्चि, दिल्ली और सिंगापुर लोकप्रिय शीर्ष गंतव्य*

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 21 February, 2023 | नई दिल्ली, भारत: यात्रा करना और नए अनुभवों को साझा करना अपनों को करीब लाने का सबसे बेहतर तरीका है। चाहे अपने प्रिय के साथ अपने पसंदीदा समुद्र तट की यात्रा करने की योजना बना रहे हों, या दूर किसी गंतव्य के लिए अकेले यात्रा पर निकल रहे हों या बस एक नजारे के साथ होटल में चेक-इन कर रहे हों, इन सबके लिए पर्यटन सबसे बेहतरीन तरीका है, जिसके जरिए आप जुड़ाव, शांति और प्रेम के सही अर्थों का अनुभव कर पाते हैं।

    कायक के इंडिया कंट्री मैनेजर तरुण तहलियानी के अनुसार, “कायक पर किया जाने वाला ट्रैवल सर्च 2023 की दिलचस्प तस्वीर पेश करता है। इस साल, हम लोगों को न केवल अपने पार्टनर के साथ, बल्कि अपने मित्र समूहों के साथ और यहां तक अकेले यात्रा करने के लिए उत्साहित देख रहे हैं। कपल्स बाली और मालदीव जैसे सबसे रोमांटिक और आरामदायक स्थलों की यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं, वहीं अकेले यात्रा करने वाले पर्यटक (सोलो ट्रैवेलर्स) सिंगापुर या बैंकॉक जैसे रोमांचक गंतव्य की तलाश कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह स्पष्ट है कि लोग 2023 में यात्रा की जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं।’’

    2023 में जोड़ों या कपल्स के लिए सर्वाधिक लोकप्रिय गंतव्य*
    KAYAK.co.in पर किए गए फ्लाइट सर्च के आधार पर

    2023 में यात्रा के लिए
    औसत प्रति व्यक्ति वापसी की इकॉनमी फ्लाइट
    1. गोवा, भारत ₹10,698
    2. बाली, इंडोनेशिया ₹37,312
    3. दुबई, संयुक्त अरब अमीरात ₹26,785
    4. माले, मालदीव ₹23,207
    5. नई दिल्ली, भारत ₹9,653
    6. बैंकॉक, थाईलैंड ₹22,796
    7. कोच्चि, भारत ₹8,544
    8. अंडमान और निकोबार द्वीप, भारत ₹21,602
    9. मुंबई, भारत ₹8,091
    10. लंदन, यूनाइटेड किंगडम ₹74,773

    कपल्स की यात्रा के लिए शीर्ष 10 सर्वाधिक खोजे गए गंतव्य विभिन्न प्रकार के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के बारे में जानकारी देते हैं, जो आनंदमय प्रवास के लिए उपयुक्त हैं। भारत के भीतर, कपल्स गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोच्चि जैसे समुद्र तट स्थलों पर रोमांस, एकांत और रोमांच की तलाश कर रहे हैं। वहीं नई दिल्ली और मुंबई के शहरी इलाकों में हाथों में हाथ डालकर चलना भी भारतीय जोड़ों के लिए वेलेंटाइन डे के कार्यक्रमों में शामिल है। भारतीय यात्री जिन विदेशी गंतव्यों पर विचार कर रहे हैं, उनमें लंदन, बाली, दुबई, बैंकॉक और मालदीव जैसे सपनों के डेस्टिनेशंस शामिल हैं, जहां वे एकांत समय का आनंद ले सकते हैं, प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं या फिर कुछ खरीदारी कर सकते हैं!

    यहां तक कि अगर आपके पास इस वर्ष यात्रा करने के लिए किसी विशेष व्यक्ति का साथ नहीं है, तो ऑस्कर वाइल्ड ने एक बार कहा था, “खुद से प्यार करना एक आजीवन रोमांस की शुरुआत है।” बहुत से लोग अकेले यात्रा करने पर विचार नहीं करते हैं। हालांकि, अगर सही तरीके से किया जाए, तो अकेला घूमना उतना ही सुखद हो सकता है।

    2023 में अकेले यात्रा करने वालों के लिए सर्वाधिक लोकप्रिय गंतव्य
    KAYAK.co.in पर फ्लाइट सर्च के आधार पर आधारित
    2023 में यात्रा के लिए
    औसत प्रति व्यक्ति वापसी की इकॉनमी फ्लाइट
    1. कोच्चि, भारत ₹5,564
    2. नई दिल्ली, भारत ₹8,758
    3. गोवा, भारत ₹10,238
    4. सिंगापुर ₹26,052
    5. मुंबई, भारत ₹7,541
    6. बैंकॉक, थाईलैंड ₹23,623
    7. बाली, इंडोनेशिया ₹37,381
    8. लेह, भारत ₹6,516
    9. माले, मालदीव ₹23,210
    10. बेंगलुरू, भारत ₹7,900

    अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों द्वारा शीर्ष3 सबसे अधिक खोजे गए गंतव्यों में कोच्चि, नई दिल्ली और गोवा शामिल है, जो घरेलू पर्यटन के बारे में जानकारी देता है। यह विभिन्न प्रकार के अनुभवों के साथ आत्म-प्रेम को की भावना को मजबूती देता है। सिंगापुर, बैंकॉक और मालदीव जैसे एकल यात्री-अनुकूल गंतव्य भारतीय यात्रियों के लिए पसंदीदा स्थान बने हुए हैं क्योंकि वे शानदार व्यंजनों, अत्याधुनिक मनोरंजन, या बस एक आराम वाली छुट्टी के रूप में नजर आते हैं।

    कायक यात्रा सलाह:
    ● ट्रैवल सर्च इंजन का इस्तेमाल करें: कायक के पास एक्सप्लोर फीचर सहित शानदार डील्स खोजने में आपकी मदद करने के लिए टूल्स और फ़िल्टर हैं, जो कीमत के अनुसार गंतव्य दिखाता है। अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले, अपने गंतव्य में नवीनतम यात्रा प्रतिबंधों की जांच करें। कायक का यात्रा प्रतिबंध नक्शा कोविड-19 प्रतिबंधों और अलग-अलग देशों की प्रवेश आवश्यकताओं पर रियल-टाइम अपडेट प्रदान करता है।
    ● कीमत अलर्ट निर्धारित करें: कायक की सबसे लोकप्रिय सुविधाओं में से एक के रूप में, कीमत अलर्ट यात्रियों को उनके द्वारा पसंद की जाने वाली उड़ान या होटल के लिए कीमतों में बदलाव होने पर उन्हें जानकारी देकर करके पैसे बचाने में मदद करते हैं। यदि आप किसी उड़ान पर नजर रख रहे हैं उसका मूल्य कम हो जाता है, तो कायक आपको इसके बारे में सूचित करेगा, ताकि आप उस नई कीमत का लाभ उठा सकें, जिससे आपका समय और धन दोनों की तत्काल बचत होती है।
    ● अपनी यात्रा का प्रबंधन करें और अपडेट रहें: कायक ने अपने एप और वेबसाइट पर यात्रा फीचर का निर्माण किया है, जो यूजर्स को किसी भी स्थान पर किसी भी लंबाई की यात्रा के लिए अपने यात्रा कार्यक्रम की योजना बनाने, बनाने और प्रबंधित करने की अनुमति देता है। प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को किसी भी कैंसिलेशन पर रियल-टाइम अपडेट प्राप्त करने की सुविधा देता है, जिसमें आप अप्रत्याशित परिवर्तनों, देरी या गेट परिवर्तनों के बारे में अपडेट रहते हैं, और यह हवाईअड्डे पर उतरने के बाद सही कन्वेयर बेल्ट पर अपना सामान ढूंढने में आपकी मदद करता है।

    ***समाप्‍त**

    कायक के विषय में
    कायक, बुकिंग होल्डिंग्स इंक. (NASDAQ: BKNG) का हिस्सा है, जो दुनिया की अग्रणी ट्रैवल सर्च इंजन है। हमारे प्लेटफॉर्म पर अरबों प्रश्नों के साथ, हम लोगों को उनकी सही उड़ान, रहने और किराये की कार खोजने में मदद करते हैं। हम व्यवसाय के लिए कायक के साथ व्यापार यात्रियों का भी समर्थन करते हैं। हमारे मुफ्त कॉरपोरेट यात्रा समाधान, और हमारे एप और नए होटल और आवास सॉफ्टवेयर के साथ यात्रा के अनुभव को बदल रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए www.KAYAK.co.in पर जाएं।

    कायक सर्च पद्धति के विषय में
    * किसी भी भारतीय हवाई अड्डे से यात्रा दिनांक 01.01.2023 और 31.12.2023 के लिए 17.07.2022 और 17.01.2023 के बीच की अवधि में Kayak.co.in और संबंधित साइटों पर की गई उड़ान खोजों के आधार पर। उनकी तुलना एक साल पहले समान खोज और यात्रा अवधि से की गई थी। सभी कीमतें एक व्यक्ति की वापसी की इकॉनमी श्रेणी की टिकट का औसत मूल्य हैं।। कीमतें भिन्न हो सकती हैं और बचत की गारंटी नहीं दी जा सकती। सर्च में परिवर्तन के प्रतिशत अनुमानित हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.