Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, December 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » लुफ्थांसा ने दिल्‍ली और जर्मनी के बीच सीधा संपर्क की 60वीं सालगिरह मनाई

    लुफ्थांसा ने दिल्‍ली और जर्मनी के बीच सीधा संपर्क की 60वीं सालगिरह मनाई

    vishal rajputBy vishal rajput05/09/2023No Comments3 Mins Read

    Today Express News | 05 September, 2023 | आधी सदी से ज्‍यादा लम्बे सम्बन्ध के साथ लुफ्थांसा जर्मन एयरलाइंस भारत की राजधानी को जर्मनी से जोड़ने के 60 वर्षों का जश्‍न मना रही है। नई दिल्‍ली के विशिष्ट ताज महल होटल में इस डायमण्‍ड जुबली को यादगार बनाते हुए, लुफ्थांसा ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ग्‍लोबल मार्केट्स और स्‍टेशंस, फ्रैंक नेव ने दिल्ली के लिए मशहूर ए380 और फर्स्‍ट क्‍लास सर्विस की वापसी की घोषणा भी की है।

    1 सितंबर, 1963 से जर्मनी और दिल्ली को जोड़ते हुए फ़्रंकफ़र्ट से बोईंग 720 की पहली उड़ान ने रोम, कैरो, कुवैत और कराची में रुकते हुए गर्मी के एक तपते दिन दिल्ली में उतरी थी। इसके साथ ही भारत की राजधानी और फ़ेडरल रिपब्लिक और जर्मनी के बीच पहला संपर्क स्थापित हुआ। भारत की विकास गाथा में आरम्भ से ही यकीन रखने वाले, लुफ्थांसा ने छः दसकों से एक मजबूत सम्बन्ध कायम रखा है और इस प्रकार इन दो राष्ट्रों के बीच बढ़ते आरथिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक संबंधों के विस्तार और संवर्धन में योगदान करता रहा है।

    पिछले 60 वर्षों में दुनिया में उल्लेखनीय बदलाव हुए हैं, लेकिन इस बीच जर्मनी और भारत के बीच स्थापित गहरे संपर्क की बदौलत इन दोनों राष्ट्र के बीच सम्बन्ध फलते-फूलते रहे हैं। छह दशक पहले दिल्‍ली बहुत अलग थी और आज वह हमारे ग्रह के सबसे बड़ी आबादी वाले देश की राजधानी है, जिसकी जीडीपी विकास दर एपीएसी में सबसे ज्‍यादा है और जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उड्डयन बाजार है। वैश्‍वीकरण, परस्‍पर निर्भरता और वैश्विक व्‍यापार के कारण आधुनिक जर्मनी और भारत वह आर्थिक शक्ति हैं, जो मिलकर दुनिया की पाँच सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से दो का निर्माण करते हैं।

    आज देश में लुफ्थांसा ग्रुप के 1000 से ज्‍यादा कर्मचारी हैं और उसने भारत के लिये 64 साप्‍ताहिक आवृत्तियों की घोषणा की है। भारत उन पहले अंतर-महाद्वीपीय बाजारों में से भी एक था, जिसने महामारी से पहले की स्थिति से बेहतर प्रदर्शन किया, जैसा कि बेंगलुरु-म्‍युनिख और हैदराबाद-फ्रैंकफर्ट समेत नये मार्गों की घोषणा हुई। ए380 की वापसी और दिल्‍ली में फर्स्‍ट क्‍लास की दोबारा पेशकश भारत से उसके मजबूत सम्‍बंधों का स्‍वाभाविक विस्‍तार हैं। भारत की विकास गाथा पर विश्‍वास करने वाले सबसे विमानन कंपनियों में से एक के रूप में लुफ्थांसा भारत के लिये प्रतिबद्ध है और उसे भविष्य में और 60 साल लगातार गहरे होते सहयोग तथा वृद्धि की आशा है।

    लुफ्थांसा ग्रुप के विषय में
    लुफ्थांसा ग्रुप एक एविएशन ग्रुप है, जो पूरी दुनिया में परिचालन करता है। लुफ्थांसा ग्रुप ने वित्‍त-वर्ष 2022 में 1,09,000 से ज्‍यादा कर्मचारियों के साथ 32,770 मिलियन यूरो का राजस्‍व अर्जित किया था। 2030 तक अपना कार्बन फुटप्रिंट आधा करने और 2050 तक कार्बन न्‍यूट्रलिटी हासिल करने समेत उसके स्पष्ट सस्टेनेबल लक्ष्य हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    डीजीपी ओपी सिंह ने अल फलाह यूनिवर्सिटी का किया दौरा

    18/11/2025

    प्रधानमंत्री ने टोयोटा कौशल्य प्रशिक्षु को डीजीटी परीक्षा में राष्ट्रीय टॉपर के रूप में सम्मानित किया

    09/10/2025

    सुजानगढ़: श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष बने सत्यप्रकाश पुजारी

    18/03/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2025 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.