Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ढाई करोड़ की लागत से बल्लभगढ़ विधानसभा में लगाए जाने 4 नए  ट्यूबेल का मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिलान्यास किया।

    ढाई करोड़ की लागत से बल्लभगढ़ विधानसभा में लगाए जाने 4 नए  ट्यूबेल का मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिलान्यास किया।

    Ajay vermaBy Ajay verma23/07/2020No Comments2 Mins Read
    Minister Moolchand Sharma laid the foundation stone for 4 new tubewell to be installed in Ballabhgarh Assembly at a cost of two and a half crores.

    Today Express News / Report / Ajay Verma / हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के अंतर्गत ढाई करोड़ की लागत से बल्लभगढ़ विधानसभा में लगाए जाने वाले पीने के पानी के 4 नए  ट्यूबेल लगाने और 20 पुराने ट्यूबेलों को ठीक करने के कार्य का हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिलान्यास किया । परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आने  वाले 10 सालों तक बल्लभगढ़ विधानसभा  में  पीने के पानी की कोई समस्या नहीं होगी।  उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में हालांकि भरपूर पानी रेनिवेल योजना के तहत आता है लेकिन कई बार बिजली के कट लगने अथवा यमुना नदी के किनारे लगे ट्यूबेलो में कोई खराबी आ जाने के कारण शहरवासियों को पानी की समस्या झेलनी पड़ती है।  इसी समस्या से निपटने के लिए अब बल्लभगढ़ विधानसभा में यह ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं ताकि बल्लभगढ़ में बने हुए पानी के बुस्टरों में हर समय पानी रहे और शहरवासियों को कोई परेशानी ना आए परिवहन मंत्री ने कहा अवैध भूजल दोहन करने वालों पर भी लगाम लगाई जाएगी वहीं अवैध रूप से सरकारी पानी को बोतलों में बंद कर बेचने वालों से भी सरकार को  कोई लाभ नहीं है  । इसलिए प्रसासन ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने का काम करेगा । मंत्री ने कहा  बल्लभगढ़ और एनआईटी विधानसभा तक इस योजना का लाभ पहुंचेगा इस योजना में करीब 55 लाख की लागत से पाइप लाइन भी डाली जाएगी जिसे शहर के बुस्टरों से जोड़ा जाएगा। हरियाणा के परिवहन तथा खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा मूलभूत जन सुविधाओं के विकास कार्यों के  लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, बिजली आपूर्ति तथा लाइनें व लाइटें और सङको,इटंरलाकिगं , कंकरीट सीमेंटिड गलियां, गन्दे पानी की निकासी के लिए नालियों सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया गया है। इस अवसर पर  पार्षद कपिल डागर, पार्षद हरप्रशाद गोड़, वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा,अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष रविंद्र वैष्णव ,मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग नगर निगम के एक्सईन वी के कर्दम, के अलावा शहरवासी महेश मित्तल, पारस जैन, बृजलाल शर्मा,मुकेश डागर, विनोद गोस्वामी, लखन बेनीवाल सहित एमसीएफ के अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो कैप्शन- कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ट्यूबेलो का शिलान्यास करते हुए। साथ में है अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति ।

    4 new tubewell Ballabhgarh BJP faridabad foundation stone Latest News Minister Moolchand Sharma Moolchand Sharma two and a half crores
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.