Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » बल्लभगढ़-मंझावली सडक़ को अचानक देखने पहुंचे विधायक राजेश नागर

    बल्लभगढ़-मंझावली सडक़ को अचानक देखने पहुंचे विधायक राजेश नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma12/03/2023No Comments2 Mins Read
    MLA Rajesh Nagar suddenly arrived to see the Ballabhgarh-Manjhawali road

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज बल्लभगढ़ मंझावली सडक़ को देखने के लिए अचानक पहुंच गए और सडक़ की हालत देख पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर फटकारा। नागर ने अधिकारियों से कहा कि लाखों लोगों के आवागमन वाली महत्वपूर्ण सडक़ की यह हालत हो गई है और आप लोग काम करने के लिए कितना समय लेते हो।

    उन्होंने कहा कि इस सडक़ को बनाने का काम जल्द पूरा करें नहीं तो मैं इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करूंगा। विधायक राजेश नागर ने कहा कि इस सडक़ से गुजरने वालों की समस्या को देखते हुए उन्होंने सडक़ को बनवाने के प्रस्ताव को मंजूर करवा लिया है। लेकिन पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से इसका टेंडर नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। विधायक राजेश नागर ने अधिकारियों से इस सडक़ की मरम्मत के लिए तय समय बताने के लिए कहा।

    उसके बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। इस पर वहां मौजूद पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता एवं सहायक अभियंता ने उनसे मंगलवार तक का समय मांगा। जिस पर विधायक ने कहा कि आप लोग जितना समय मांगने में एक्सपर्ट हो, अगर उतना काम करने में विशेषज्ञता दिखाएं तो जनता को अनेक परेशानियों से छुटकारा मिल जाए। विधायक ने बताया कि उन्हें जनता ने प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट देकर विधानसभा में पहुंचाया है, जिसके बाद वह उनसे अपनी स्थानीय समस्याओं के निराकरण एवं सुविधाओं के लिए उम्मीद करते हैं। नागर ने कहा कि सबसे निकम्मापन तो तब है कि जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से विकास कार्य के लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। लेकिन विकास कार्य की रूपरेखा और लागू करने का काम तो अधिकारियों का है। जिनके निकम्मेपन को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और काम न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

    Ballabhgarh-Manjhawali road bjp faridabad faridabad Latest News MLA Rajesh Nagar online news tigaon vidhansabha TODAY EXPRESS NEWS बल्लभगढ़-मंझावली सडक़ विधायक राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.