Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » एडेल डिवाइन कोर्ट में विधायक राजेश नागर का स्वागत , स्थानीय आरडब्ल्यूए ने विधायक राजेश नागर से साझा किए विचार

    एडेल डिवाइन कोर्ट में विधायक राजेश नागर का स्वागत , स्थानीय आरडब्ल्यूए ने विधायक राजेश नागर से साझा किए विचार

    Ajay vermaBy Ajay verma19/03/2024No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। सेक्टर 76 स्थित एडेल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी में तिगांव के विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया गया। इसके लिए नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।

    इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। इस बार हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया है। हमें 400 से ज्यादा एमपी जीतकर लोकसभा पहुंचेंगे और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे। नागर ने कहा कि आप लोगों ने हमेशा ही हमारा सहयोग किया है और हमें उम्मीद है कि इस बार आप पहले से भी ज्यादा हमारा सहयोग करेंगे। आप लोगों ने पहले भी पहले लोकसभा और फिर विधानसभा में हमें भर भर कर वोट दिए हैं जिससे सबका साथ सबका विकास की सोच रखने वाली भाजपा सरकारें बनाई हैं। आपको यह तय करना होगा कि देश में विकास की गाड़ी पटरी से न उतर पाए।

    विधायक राजेश नागर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को एकता के सूत्र में बांधा है, विकास से अछूते रहे वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा है और युवाओं को स्टार्टअप की ताकत देकर आत्मनिर्भर बनाया है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को दुनिया सैल्यूट कर रही है। आज हमारे पीएम दुनिया के सिरमौर हैं। वह कोरोना जैसी महामारी में भी देश को बचाते हैं और दुनिया के अन्य गरीब देशों की भी मदद करते हैं। यही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक और मैडिकल ताकतों को भी भारत की ओर देखना पड़ा और सराहना पड़ा।

    यहां बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय नागरिकों ने विधायक राजेश नागर का फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने कहा कि विधायक नागर का स्वभाव इतना अच्छा है कि उनसे कोई नाराज नहीं हो सकता है। वह समस्या को सुनते ही अधिकारियों को फोन मिला देते हैं और हमारे काम हो जाते हैं। इस अवसर पर डॉ नरेंद्र तंवर, सतीश कौशिक, बृजेश, कुमार सिन्हा, अभिषेक, मिहिर चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    local RWA shared views with MLA Rajesh Nagar MLA Rajesh Nagar welcomed in Adele Divine Court एडेल डिवाइन कोर्ट में विधायक राजेश नागर का स्वागत स्थानीय आरडब्ल्यूए ने विधायक राजेश नागर से साझा किए विचार
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.