Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » बरसात से पहले पानी निकासी का प्रबंध सुनिश्चित करें एनएचएआई व नगर निगम: विक्रम सिंह

    बरसात से पहले पानी निकासी का प्रबंध सुनिश्चित करें एनएचएआई व नगर निगम: विक्रम सिंह

    Ajay vermaBy Ajay verma20/04/2023Updated:20/04/2023No Comments2 Mins Read
    NHAI and Municipal Corporation should ensure water drainage before rain DC Vikram Singh

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद । उपायुक्त विक्रम सिंह ने निर्देश दिए कि बरसात से पहले शहर में पानी निकासी की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। सभी इंजीनियरिंग विंग मिलकर एक दूसरे के साथ मिलकर तालमेल करें और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उपायुक्त विक्रम सिंह बुधवार को लघु सचिवालय में एनएचएआई, नगर निगम, एफएमडीए व एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ संयुक्त मीटिंग में निर्देश दे रहे थे।

    उपायुक्त ने कहा कि कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों के नीचे से ट्रेंचलेस क्रासिंग की आवश्यकता है। नगर निगम ने मथुरा रोड व दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के नीचे से छह ऐसे स्थानों की सूची सौंपी जहां से एक्सप्रेस वे के नीचे से बरसाती पानी क्रासिंग की आवश्यकता है। इनमें ओल्ड चौक क्रासिंग, वाईएमसीए रोड क्रासिंग, गुडईयर रोड क्रासिंग मथुरा रोड पर मौजूद हैं। इसके अलावा तीन स्थान दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शामिल हैं। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि एनएचएआई इस कार्य को तुरंत व गंभीरता से साथ करेगा। इसके साथ ही नगर निगम इन स्थानों पर नए पंप स्थापित करेगा। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य को पूरी गंभीरता से साथ किया जाए। इसके साथ ही उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के नीचे कुछ ऐसे डक (रास्ते) छोड़े जाएं जिससे भविष्य में पेयजल पाईपलाईन या अन्य लाईनें शिक्रट करने में कोई दिक्कत न हो।

    इसके बाद उपायुक्त विक्रम सिंह ने फरीदाबाद-जेवर एक्सप्रेस वे के निर्माण वे के एलाइनमेंट सहित पूरी परियोजना की जानकारी ली। इस दौरान एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान सर्विस लेन, एक्सप्रेस-वे के निकास व प्रवेश सहित सभी बिंदुओं पर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जहां से एक्सप्रेस-वे शुरू होगा उस प्वाइंट पर कुछ अतिरिक्त प्रावधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंट्री प्वाइंट को इस ढंग से डिजाइन करें कि भविष्य में 50 वर्षों तक भी ट्रैफिक जाम की कोई दिक्कत न उठानी पड़े। इसके साथ ही उपायुक्त ने मीटिंग में एनएचएआई की तरफ से जिला के हाईवे पर विभिन्न योजनाओं को लेकर आ रही दिक्कतों पर भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए। मीटिंग में डीआरओ बिजेंदर राणा, डीडीपीओ राकेश कुमार, डीटीपी रेणुका, एनएचएआई के पीडी वीके जोशी, नगर निगम के एसई ओमवीर सिंह सहित स्मार्ट सिटी, एफएमडीए व एचएसवीपी के अधिकारी मौजूद थे।

    dc vikram singh faridabad Latest News Municipal Corporation NHAI online news Rain TODAY EXPRESS NEWS water drainage उपायुक्त विक्रम सिंह एनएचएआई टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ नगर निगम पानी निकासी बरसात रिपोर्ट अजय वर्मा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.