Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » लॉक डाउन तक अब शहर में भूखा नहीं रहेगा कोई भी बंदर

    लॉक डाउन तक अब शहर में भूखा नहीं रहेगा कोई भी बंदर

    Ajay vermaBy Ajay verma27/03/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद — लॉक डाउन में फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर भूख के चलते चार बंदरों की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फरीदाबाद के समाजसेवी जयराज बजाज और जसवंत सैनी मदद के लिए आगे आए हैं दोनों समाजसेवियों ने प्रण लिया है कि जब तक फरीदाबाद शहर में लॉक डाउन रहेगा तब तक वह किसी भी बंदर को भूखा नहीं रहने देंगे । जिसकी शुरुआत आज से ही कर दी गई है फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों बंदरों को भरपेट किले खिलाए गए इसके अलावा 4 नंबर आयकर विभाग दफ्तर के आसपास और अरावली क्षेत्र पर भी रहने वाले बंदरों को भरपेट केले खिलाए। भूखे बंदरों को केले खिलाकर पुण्य का काम कर रहे समाजसेवियों के साथ रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी भी नजर आए और उन्होंने भी अपने हाथों से बंदरों को केले खिलाएं । समाजसेवी जसवंत सैनी ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए मालूम हुआ था कि चार बंदरों की भूख के चलते मौत हो गई है जिस पर उन्होंने प्रण लिया कि वह रोजाना बंदरों को खाने पीने की चीजें देंगे जिससे कि शहर में एक भी बंदर भूख से ना मर सके। वहीं उन्होंने उनका साथ दे रहे समाजसेवी जयराज बजाज का भी बार-बार धन्यवाद किया क्योंकि समाजसेवी जयराज बजाज ने भी प्रण लिया है कि वह शहर के बंदरों को रोजाना 10 दर्जन केले और 1 किलो चना तब तक खिलाएंगे जब तक शहर से लॉक डाउन खत्म नहीं हो जाता.। जयराज बजाज घर से ही बंदरों के खाने-पीने का इंतजाम करेंगे वह लॉक डाउन के चलते घर से बाहर नहीं आएंगे। बंदरों के लिए खाने पीने का सामान सिर्फ एक ही वक़्त नहीं सुबह-शाम दोनों वक्त दिया जाएगा ताकि उन्हें भूख के चलते इधर-उधर तड़पना ना पड़े। वही फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि लॉक डाउन से पहले रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री बंदरों को खाने पीने का सामान दे देते थे, जिसके चलते उनका पेट भर जाता था मगर लॉक डाउन के बाद पिछले पांच-छह दिन से बंदरों को कोई भी खाने पीने की चीज नहीं मिल रही है जिसके चलते बंदर भूखे हैं वह ऐसे समाजसेवियों का धन्यवाद करना चाहते हैं जो वेजुबानो के लिए आगे आ रहे हैं । वेजुबान जानवरों की मदद के लिए दोनों समाजसेवियों ने फरीदाबाद की तमाम संस्थाओं और समाजसेवियों से भी अपील की है कि वह भी ऐसे महामारी के वक्त में अपने आसपास बेजुबान जानवरों को भूखा ना रहने दें और उनका ख्याल रखें।

    FARIDABAD LATEST NEWS hungry lock down monkey TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.