Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 5
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » एनएसयूआई के छात्र संघठन ने फ़ाइनल ईयर व री अपीयर के छात्रों को प्रमोट करने के लिए जे सी बॉस विश्वविद्यालय पर किया प्रदर्शन

एनएसयूआई के छात्र संघठन ने फ़ाइनल ईयर व री अपीयर के छात्रों को प्रमोट करने के लिए जे सी बॉस विश्वविद्यालय पर किया प्रदर्शन

Ajay vermaBy Ajay verma22/06/2020No Comments3 Mins Read

Today Express News / Ajay Verma / फरीदाबाद :  एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना के नेतृत्व में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए दर्जन भर छात्रों ने फ़ाइनल ईयर व री अपीयर के छात्रों को प्रमोट करने के लिए जे सी बॉस विश्वविद्यालय पर थालिया बजाकर प्रदर्शन किया। छात्र संघठन ने विश्वविद्यालय के गेट पर घंटो तक नारेबाजी की और विश्वविद्यालय के डीन को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विकास फागना ने कहाकि पिछले कुछ दिन से प्रदेश स्तर पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष लगातार मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री व विश्वविद्यालय के वीसी को मेल  के माध्यम से परीक्षाओं संबधित छात्रों को हो रही समस्याओं से अवगत करवा रहें हैं। विकास फागना ने कहाकि एनएसयूआई यूनिवर्सिटी के गेट पर सांकेतिक प्रदर्शन कर कुलपति को ज्ञापन सौंपकर सभी छात्रों को बिना परीक्षाओं के प्रोमोट करने की मांग कर चुके है लेकिन सरकार और प्रशासन हमारी समस्याओं को लगातार दरकिनार करते हुए परीक्षा लेने पर अड़ीग है। उन्होंने कहाकि कोविड-19 के चलते मार्च से लेकर अब तक लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके कारण छात्रों की कक्षाएं नहीं लग पाई है और अगर डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से लगी भी है तो महज औपचारिकता के लिए लगी है जिसमे व्हाट्सएप के माध्यम से कुछ पीडीएफ भेजना कभी पाठ्यक्रम के सिलेबस को पूरा करने के बराबर नही हो सकता इसलिए बिना सिलेबस को पूरा किए परीक्षा लेना”बिना इंक के पेन” के बराबर है, ऐसे समय मे हर छात्र अलग अलग परिस्थिति में है व देहात में होने के कारण अनेको छात्र ऑनलाइन कक्षाओं से भी वंचित है। 

Video News Link : https://youtu.be/rgvEDBHNnsM

इस दौरान अगर सरकार बिना सिलेबस कम्पलीट कराये ऑनलाइन परीक्षा भी लेती है तो यह फैसला छात्रहित में न होकर महज औपचारिकता मात्र ही होगा। छात्रावास, पी जी व ट्रांसपोर्ट बंद होने की वजह से दूर-दराज से आने वाले छात्रों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पङेगा, ऐसे में  छात्र कैसे पहुचे, कहाँ रहे, क्या खाएं।उन्होंने कहाकि सरकार इस साल री-अपीयर के एग्जाम न लेकर अगली साल लेना चाहती है, जिससे अगर किसी छात्र के एक भी पेपर में री-अपीयर है तो वो ना तो आगे दाखिला ले सकता है और ना ही नौकरी। इस तरह सरकार री-अपील वाले छात्रों का एक साल बर्बाद करके अन्याय कर रही है। कोरोना काल मे छात्र ठीक से पढ़ नहीं पाये हैं और अब आये दिन परीक्षाओं को लेकर आ रही, नई नई गाइडलाइन्स से छात्रों के दिमाग पर काफी स्ट्रेस आया हुआ है जिससे छात्र डिप्रेशन शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहाकि अगर आईआईटी कानपुर-मेरठ-मुम्बई,एमिटी महाराष्ट्र सरकार द्वारा बिना परीक्षाओं के छात्रों को प्रोमोट करने का निर्णय लिया गया है,ऐसे में हरियाणा सरकार को भी जल्द से जल्द इनकी तर्ज पर UG/PG व अन्य कोर्सो के सभी छात्रों को बिना परीक्षाओं के प्रोमोट करने के आदेश जारी करने चाहिए । एनएसयुआई पिछले  दिन से लगातार हरियाणा सरकार तथा विवि प्रशासन से छात्रहित में यही मांग कर रही है कि छात्रों की जिंदगी को दाँव पे न लगाते हुए सभी छात्रों को बिना परीक्षाओं के जल्द से जल्द प्रोमोट किया जाए, क्योकी परीक्षाए लेकर छात्रों के जीवन से खिलवाड़ करना सही नही है। इस मौके पर मनीषा सिंह, सोमिया त्रिपाठी, सन्नी बादल,पियूष सिंह,लोकेश चौधरी,गौरव फागना, हरीश फागना, सचिन ,मोहित , अमीर, विवेक, अंकित शर्मा, अतुल सिंह,निशांत,विशाल,विमल आदि मौजूद थे।

faridabad news Jc bose university NSUI NSUI Students' Association Performs at JC Boss University to Promote Final Year and Re-Appear Students TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

बीके चौक पर कर्मचारियों ने चार श्रम संहिताओं की प्रति जलाकर काले झंडों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया

01/04/2026

खेल पत्रकारिता में उभरते रुझानों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

01/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.