Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » PALWAL : एक चुनौतीपूर्ण ढांचे में ग्राम सरपंचों को विकास के विभिन्न मापदण्डों को पाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा

    PALWAL : एक चुनौतीपूर्ण ढांचे में ग्राम सरपंचों को विकास के विभिन्न मापदण्डों को पाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा

    Ajay vermaBy Ajay verma25/11/2017No Comments3 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पलवल, 25 नवम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अंजू चौधरी ने बताया कि 27 नवंबर (सोमवार)को सुपर विलेज चैलेंज प्रतियोगिता,पलवल को लॉच किया जाएगा और यह  प्रतियोगिता 15 फरवरी तक चलेगी। उन्होंने बताया कि सुपर विलेज चैलेज अपने तरीके की देश में पहली पहल है। जिसका लक्ष्य एक चुनौतीपूर्ण ढांचे में ग्राम सरपंचों को विकास के विभिन्न मापदण्डों तथा ओडीएफ प्लस को पाने की लिए प्रोत्साहित करना है। 
    उल्लेखनीय है कि गत 23 नवम्बर को मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी अभिनव वत्स ने लघु सचिवालय के कांफे्रस हॉल में पलवल, पृथला, होडल व हसनपुर  तथा 24 नवम्बर को हथीन के जनप्रतिनिधियों को सुपर विलेज चैलेंज प्रतियोगिता,पलवल को लॉच के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत करवाया गया है। इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन नवीन शर्मा ने भी सरकार की विभिन्न योजना बारे आवश्यक जानकारी दी गई।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता में चुने गए मापदण्ड ग्राम स्तर पर ओडीएफ  स्थिरता, शिक्षा, महिला, सशक्तिकरण, कौशल विकास और नई खोज के लिए जरूरी है। हर मापदण्ड के अपने लक्ष्य होंगे जिनको पाने पर हर गांव को अंक दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के अंत में जिला और ब्लाक स्तर पर सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले गांवों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान, जिलाधिकारियों को एक लीडरशिप डैशबोर्ड दिया जाएगा जहा गांवों क प्रदर्शन की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने यह प्रतियोगिता ऑन लाईन के माध्यम से की जाएगी। इसमे पूरी ट्रांसपे्रसी होगी। 
    उन्होंने ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंकों को निर्धारित करने के लिए एक वैज्ञानिक पद्वति का इस्तेमाल किया जाएगा। हर लक्ष्य की प्राप्ति पर सरपंच को स्वयं एक घोषणा करनी होगी । हर घोषणा पर एक आंतरिक जांच(संबंधित विभाग द्वारा )होगी। जांच में सफल होने पर गांव को निर्धारित अंक दिए जाएंगे। घोषणा और जांच की इस निरंतर प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जिलाधिकारियों ने एक ऑनलाईन पोर्टल बनाया है। ये पोर्टल गांवों में सभी अंकों के आधार पर एक लीडरशिप श्रेणी बनायेगा। 
    श्रीमती अंजू चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न मापदंड है और ये मापदण्ड विभिन्न विभागों का हिस्सा हैं। इसलिए हर मापदण्ड को एक विभाग अधिकारी से जोड़ा गया है। सरपंच द्वारा लक्ष्य की घोषणा पर , विभाग अधिकारी को एसएमएस द्वारा सूचित किया जाएगा। इसके बाद जांच निर्धारित की जाएगी। जांच पूरी होने पर लक्ष्य की सफलता/असफलता का निर्णय लिया जाएगा। सफल होने पर इसके अंक लीडर शिप डैश बोर्ड पर डाले जाएंगे। घोषणा और जांच की प्रक्रिया पूरी प्रतियोगिता में निरंतर चलती रहेगी, इसलिए अंकों की स्थिति भी पूरी प्रतियोगिता में बदलती रहेगी। लीडरशिप डैश बोर्ड पर गांव की श्रेणी का हर मापदंड और पूरे प्रदर्शन पर (अन्य गांवों की तुलना में)विवरण दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पलवल जिला के सभी गांवों को आमंत्रित किया जाएगा। 

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    जीराम जी योजना का उद्देश्य हर हाथ को काम और हर चेहरे पर मुस्कान लाना है : विपुल गोयल

    09/01/2026

    शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को प्रदान किया सम्मान

    30/12/2025

    नेशनल हाइवे और मेट्रो से जुड़ेगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय

    20/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.