Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » PALWAL : संविधान दिवस के अवसर पर अम्बेडकर पार्क में लाईब्रेरी का किया उदघाटन

    PALWAL : संविधान दिवस के अवसर पर अम्बेडकर पार्क में लाईब्रेरी का किया उदघाटन

    Ajay vermaBy Ajay verma26/11/2017No Comments3 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पलवल, 26 नवम्बर। हरियाणा प्रदेश के परिवहन, आवास व जेल मंत्री ने संविधान दिवस  के अवसर पर सरलागढ़ स्थित डॉ. भीमराव अम्मेडकर पार्क में नवनिर्मित पुस्तकालय का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अम्बेडकर हॉल के लिए पांच लाख रूपए व लाईबे्ररी में पुस्तकों के लिए दो लाख रूपए देने की घोषणा की। 
    डा. अम्बेडकर मिशन संस्था (रजि0) पलवल के तत्वधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताए गए आर्दशों का अनुसरण करें। उन्होंने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करे। एक अच्छे नागरिक बनकर देश व प्रदेश के विकास में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करेे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
    श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आने वाले समय में जिला पलवल विकास  की दृष्टि से शीर्ष पर होगा। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत 2022 तक जिनके पास अपना घर नहीं उन्हें आवास उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना को लेकर प्रदेश में लगभग तीन लाख परिवार चिन्हित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नौकरियों में पूर्णत: पारदर्शिता के चलते योग्य प्रार्थियों को उचित अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने दलित समाज के लोगों का शोषण कर उन्हें आगे नहीं बढऩे दिया जबकि वर्तमान सरकार ने समाज के सभी वर्गों को एक प्लेटफार्म पर ला कर सबका साथ-सबका विकास की नीति पर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हुई हैं। 
    इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर संविधान दिवस मनाया। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। उन्होंने डा. अम्बेडकर मिशन संस्था (रजि0) पलवल द्वारा उनके सम्मुख रखी गई मांगों को पूर्ण करने का आश्वान दिया। 
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला पलवल के विकास कार्यो के लिए पर्याप्त धन राशि उपलब्ध करवा रहे है। जिला के विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। दुधोला में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बनने से बेरोजगारी दूर होगी और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 
    इस अवसर पर हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के वाईस चेयरमैन हरिप्रकाश गौतम व पूर्व विधायक रामतन ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। डा. अम्बेडकर मिशन संस्था के पदाधिकारियों ने समारोह में पधारे मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्यों को फूलमाला व पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। 
    कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती इन्दु भारद्वाज, पलवल मार्किट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, पलवल पंचायत समिति के चेयरमैन पे्रमचन्द शर्मा, होडल नगर परिषद के चेयरमैन राजगोपाल, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, भाजपा के वरिष्ठ नेता मास्टर पूर्ण लाल, नयनपाल रावत, सुरेन्द्र सिंगला, जय सिंह चौहान, यशपाल मवई,अविनाश शर्मा, पार्षद कृष्ण राघव, आशावत्ती, केशव देव भारद्वाज, डा. अम्बेडकर मिशन संस्था (रजि0) पलवल के प्रधान मा0 चरण सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान किशनपाल, महासचिव खेमचन्द सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग व हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक एन.के. गर्ग भी मौजूद थे।  
    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    जीराम जी योजना का उद्देश्य हर हाथ को काम और हर चेहरे पर मुस्कान लाना है : विपुल गोयल

    09/01/2026

    शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को प्रदान किया सम्मान

    30/12/2025

    नेशनल हाइवे और मेट्रो से जुड़ेगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय

    20/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.