PALWAL : 17 सितम्बर को नई अनाज मंडी सोनीपत में भगवान विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय श्रमिक जयंती का आयोजन किया जाएगा – श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी

0
1029

TODAY EXPRESS NEWS (  REPORT BY AJAY VERMA )  पलवल, 05 सितम्बर। श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 सितम्बर को नई अनाज मंडी सोनीपत में भगवान विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय श्रमिक जयंती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल एवं केन्द्रीय श्रममंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 

उक्त विचार आज यहां स्थानीय विश्राम गृह में जिला के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान व्यक्त किए तथा उन्होंने उक्त कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए निमंत्रण दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, श्रम कल्याण बोर्ड के सलाहकार हनुमान गोदारा, श्रम कल्याण बोर्ड के वाईस चेयरमैन हरी प्रकाश गौतम, पूर्व विधायक रामरत्न, जिला परिषद की प्रधान श्रीमती चमेली देवी सोलंकी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज डागर, हरेन्द्र तेवतिया, पवन अग्रवाल, अधिवक्ता अविनाश भारद्वाज के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

  श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री ने  कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र से श्रमिक इस जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। जो भी श्रमिक भगवान विश्वकर्मा का अनुयायी है और श्रम का काम करता है वे सभी इस कार्यक्रम में पहुंचेेंगे। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न 23 जनकल्याणकारी योजनाएं है जिनका सीधा लाभ श्रमिकों को मिल रहा है। श्रम विभाग में कापी बनवाने के लिए ऑनलाईन व ऑफलाईन पंजीकरण किया जा रहा है। एक वर्ष बाद पंजीकृत श्रमिकों को इन 23 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाता है।

 उन्होंने कहा कि श्रमिकों का लाभ सीधा उनके बैंक खाते में जाता है जिससे भ्रष्टाचार खत्म हुआ है और पारदर्शिता आई है तथा श्रमिकों को इधर-उधर जाने से राहत मिली है।  उन्होंने कहा कि पंजीकृत श्रमिक की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रूपये दिए जाते है। पंजीकृत श्रमिक के बच्चों की पढाई के लिए 03 हजार रूपए से 12 हजार रूपए तक की छात्रवृति प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक उसका उत्थान एवं विकास होना चाहिए । प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितों में कार्य कर रही है। 

श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री ने  कहा कि जयंती समारोह में श्रमिकों के लिए अनेक लाभकारी घोषणाएं की जाएगी। श्रम मंत्री ने कहा कि 23 कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचाएं ताकि प्रत्येक श्रमिक इन योजनाओं का लाभ उठा सके। 

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY