Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 12
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » PALWAL : गत दिवस नाबार्ड द्वारा किया गया राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन

PALWAL : गत दिवस नाबार्ड द्वारा किया गया राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन

Ajay vermaBy Ajay verma16/09/2017No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA )  पलवल, 16 सितम्बर। जिला में स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए गत दिवस नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से जोडऩे के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत चौपाल रेस्टोरेन्ट, जी.टी.रोड, पलवल में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला में नाबार्ड के सहयोग से कार्यरत विभिन्न समूहों के 30 पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करने के लिए विशेष अतिथि/संकाय के रूप में जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सत्यदेव आर्य, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक आर. पी. शर्मा, आरसेटी के निदेशक रोहताश सिंह यादव और वित्तीय साक्षारता केंद्र, पृथला के काउंसलर नरेश कुमार शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में पलवल जिला में स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम कार्यान्वित करने वाली नाबार्ड की सहयोगी संस्था अभिव्यक्ति फाउंडेशन के महासचिव श्री शैलेंद्र कुमार सिंह और उनके कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।        

कार्यक्रम के आरंभ में नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक सुबोध कुमार ने स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम की पृष्ठभूमि और उद्देश्यों पर चर्चा करते हुये ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में इस कार्यक्रम की क्रांतिकारी भूमिका को रेखांकित किया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक ने ऋण अनुशासन को अच्छे समूह की प्रमुख विशेषता बताया और कहा कि स्वयं सहायता समूह निर्धन महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण की सीढी है और उन्हें इस मंच का सदुपयोग करना चाहिए। उनहोनने जिला में नाबार्ड के तत्वावधान में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों और समूहों को उनसे जुडने की संभावना की भी संक्षिप्त जानकारी दी।   

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की कार्यप्रणाली, समूह की बैठकों, बही खातों के रख-रखाव और नेतृत्व तथा उद्यमशीलता पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया।  कार्यक्रम में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक आर पी शर्मा ने महिलाओं से उद्यम वृत्ति अपनाने और बैंकों की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सत्यदेव आर्य ने स्वयं सहायता समूहों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नाबार्ड, बैंकों और गैर सरकारी संगठनों के बीच आपसी तालमेल की जरूरत पर बल दिया। उन्होने समूह की नियमित बैठकों पर जोर देते हुए महिलाओं से अनुरोध किया कि वे अपने कौशल को सत्त निखारने का प्रयास करें। आरसेटी के निदेशक रोहताश सिंह यादव ने आरसेटी द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और समूहों को बैंकों की योजनाओं से अवगत कराया। 

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, बेरोजगारी से था परेशान

11/05/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

11/05/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद और हार्ले ओनर्स ग्रुप ने ‘व्हील्स ऑफ ग्रेस’ बाइकर्स रैली के साथ मदर्स डे के मौके पर मनाया महिलाओं के स्वास्थ्य और साहस का जश्न

10/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.