Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » खेलों में दिव्यांग जनों की भागीदारी सराहनीय कार्य – राजेश नागर

    खेलों में दिव्यांग जनों की भागीदारी सराहनीय कार्य – राजेश नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma31/03/2024No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद । सेक्टर-88 स्थित एसआरएस इंटरनेशल स्कूल में आयोजित दिव्यांगों जनों का दो दिवसीय बाॅस्केटबाॅल टूर्नामेंट आज सम्पन्न हो गया। इसका आयोजन स्पेशल अचीवर्स ट्रस्ट द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि दिव्यांग जनों का खेलों में भागीदारी करना सराहनीय कार्य है और ऐसे आयोजन करने वालों की भी प्रशंसा की जानी चाहिए। नागर ने कहा कि हमारी सरकारों ने खेलों को बहुत महत्व दिया है इसी के तहत खेलों को निरंतर उंचाई मिल रही है वहीं खिलाड़ियों की नई पीढ़ी आज देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे जिले से ही दो-दो खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इस बात को सिद्ध कर दिया है कि यदि इच्छा है तो कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने खेलों में भागीदारी करने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। नागर ने कहा कि वह जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वालों के साथ खड़े रहते हैं। इसके लिए वह हमेशा उपलब्ध रहते हैं।

    Participation of disabled people in sports is a commendable work - Rajesh Nagar - 2आज टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिल्ली व मध्य प्रदेश के बीच खेला गया जिसमें विजेता दिल्ली ने बड़ा स्कोर करते हुए 63 अंक जुटाए जबकि मध्य प्रदेश की टीम 24 अंक ही अर्जित कर सकी। इससे पूर्व, टूर्नामेंट का पांचवां मैच उत्तर प्रदेश व हरियाणा के बीच खेला गया जिसमें विजेता उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 4 अंक से हरा दिया। उत्तर प्रदेश का स्कोर 12 व हरियाणा का 8 अंक रहा। छठा मैच दिल्ली व मध्य प्रदेश के बीच हुआ जिसमें दिल्ली ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 61 अंक बनाए जबकि मध्य प्रदेश 12 अंक ही जुटा सका।

    टूर्नामेंट में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल, अमृता अस्पताल के डायरेक्टर स्वामी निजमृतानंद पुरी, वरिष्ठ आरएसएस पदाधिकारी गंगाशंकर मिश्रा, राजकुमार मक्कड़, शिव विनायक शर्मा, वृंदा खन्ना, नेहा शालिनी दुआ, विभा राज वल्लभी, एचएस छाबरा, डा. पूजा कपूर, अनुराग गर्ग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

    इस अवसर पर एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल, स्पेशल अचीवर्स ट्रस्ट मि चेयरपर्सन माधवी हंस, ट्रस्टी पंकज हंस, टोनी पहलवान, अशोक ढल्ल, गगन हंस, हरबीर वैष्णव, मनोरंजन तिवारी, रोहित चौधरी व हरी पिलानिया आदि ने टूर्नामेंट के संचालन में अहम योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन भारद्वाज ने गया।

    (BJP) tigaon faridabad Latest News Participation of disabled people in sports is a commendable work - Rajesh Nagar Rajesh Nagar खेलों में दिव्यांग जनों की भागीदारी सराहनीय कार्य - राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.