Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 24
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पर्नोड रिकार्ड इंडिया ₹27,445.80 करोड़ के साथ सबसे बड़ी अल्कोहलिक पेय कंपनी बनी

पर्नोड रिकार्ड इंडिया ₹27,445.80 करोड़ के साथ सबसे बड़ी अल्कोहलिक पेय कंपनी बनी

vishal rajputBy vishal rajput07/01/2026Updated:08/01/2026No Comments2 Mins Read
Pernod Ricard India
#photo scource wikipedia

FY25 में ₹27,445.80 करोड़ की समेकित बिक्री के साथ पर्नोड रिकार्ड इंडिया ने मूल्य के लिहाज से देश की सबसे बड़ी अल्कोहलिक बेवरेज निर्माता कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है। इस मामले में उसने डियाजियो इंडिया (यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड) को पीछे छोड़ा है।

बिज़नेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टोफलर से प्राप्त वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, FY25 में पर्नोड रिकार्ड इंडिया (PRI) की कुल आय ₹27,663.56 करोड़ रही, जो साल-दर-साल आधार पर 2.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

ब्रिटिश मल्टीनेशनल अल्कोहलिक बेवरेज कंपनी डियाजियो और फ्रांसीसी वाइन एवं स्पिरिट्स कंपनी पर्नोड रिकार्ड की भारतीय अनुषंगियों की कुल आय मिलकर ₹55,275.6 करोड़ तक पहुंच गई है। इसके बाद बीयर निर्माता यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (UBL) का स्थान आता है, जो अब डच मल्टीनेशनल ब्रूइंग कंपनी हाइनकेन के स्वामित्व में है। वित्त वर्ष 2024-25 में UBL की समेकित आय ₹19,444.44 करोड़ रही।

पर्नोड रिकार्ड इंडिया, जिसके लोकप्रिय ब्रांड्स में एब्सोल्यूट, शिवास रीगल और ग्लेनलिवेट शामिल हैं, पर्नोड रिकार्ड साउथ एशिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। इसके अलावा, पर्नोड रिकार्ड इंडिया सीग्राम पोर्टफोलियो भी है, जिसमें ब्लेंडर्स प्राइड, 100 पाइपर्स, लॉन्गिट्यूड 77 और नया ब्रांड एक्सक्लमेशन (Xclamat!on) शामिल हैं।

कंपनी ने पिछले वर्ष अपने इम्पीरियल ब्लू पोर्टफोलियो को घरेलू कंपनी तिलकनगर इंडस्ट्रीज़ को सौंप दिया था। FY25 में पर्नोड रिकार्ड इंडिया का मुनाफा ₹1,734.59 करोड़ रहा, जो 8 प्रतिशत की वृद्धि है। पिछले वर्ष यह ₹1,605.99 करोड़ था।

FY25 में ‘विज्ञापन एवं प्रचार व्यय’ ₹864.16 करोड़ रहा, जो FY24 के ₹845.15 करोड़ की तुलना में 2.25 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कंपनी का कुल कर व्यय FY25 में ₹607.65 करोड़ रहा, जो 7.85 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

पर्नोड रिकार्ड इंडिया के कुल खर्च FY25 में 2.23 प्रतिशत बढ़कर ₹25,321.33 करोड़ हो गए। घरेलू बिक्री से कंपनी की आय ₹27,099.38 करोड़ रही, जबकि निर्यात से ₹274.86 करोड़ की आय हुई।

पिछले महीने, पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सीईओ जाँन टुबूल ने कहा था कि कंपनी प्रीमियमाइजेशन, इनोवेशन और उच्चतम श्रेणियों में भागीदारी जैसे कारकों के दम पर भारत में ‘डबल-डिजिट’ ग्रोथ हासिल करने की आकांक्षा रखती है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

FedEx और आईआईटी मद्रास ने भारत में पहली शहरी ड्रोन लॉजिस्टिक्स ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे किए भविष्य की सप्लाई चेन के लिए एक अहम पड़ाव

22/04/2026

आइटेल ने फीचर फोन के लिए काउंटर रिप्‍लेसमेंट ऑफर लॉन्‍च किया

20/04/2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया; 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.