Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, April 27
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पलवल को हराभरा बनाने के लिए पौधागीरी एवं जल शक्ति अभियान के तहत किया जाएगा पौधारोपण

पलवल को हराभरा बनाने के लिए पौधागीरी एवं जल शक्ति अभियान के तहत किया जाएगा पौधारोपण

Ajay vermaBy Ajay verma01/06/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay verma / पलवल, 01 जून। जिला को हराभरा एवं स्वच्छ पर्यावरण के मद्देनजर जिला क्षेत्र में व्यापक फल-फूल एवं छायादार पौधा रोपण किया जाना है। जिला में कुल 2 लाख 80 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उल्लेखनीय है कि पलवल जिला क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाना है। पौधारोपण कार्यक्रम के संदर्भ में उपायुक्त नरेश नरवाल ने जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में प्रशासनिक व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पलवल जिला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधारोपण करके हराभरा बनाना है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में पौधे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेषकर शिक्षण संस्थानों में पौधारोपण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, पंचायत विभाग द्वारा व्यायाम शालाओं, आईटीआई, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, पुलिस, खेल, महाविद्यालय, स्वास्थ्य विभाग आदि को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण कर सक्रियता से कार्य करने के लिए कहा। उपायुक्त ने एनजीओ को जिले में पौधारोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएं।

जिला वन अधिकारी दीपक पाटिल ने बताया कि जिला की 3 नर्सरियों में लगभग 3 लाख पौधे उपलब्ध हैं। जिला में कुल 2 लाख 80 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें पलवल जिला क्षेत्र में 85 हजार पौधे लगाने तथा पौधागीरी कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों द्वारा 90 हजार पौधों का वितरण और एक लाख 5 हजार पौधे जल शक्ति अभियान के तहत पंचायतों द्वारा लगाए जाने है।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठï, एसडीएम होडल अमरदीप सिंह, नगराधीश जितेंद्र कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार, सिविल सर्जन डा. ब्रह्मïदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह नेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र यादव, जिला बागवानी अधिकारी अब्दुल रज्जाक, कृषि उप-निदेशक डा. महावीर सिंह, पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग की उप-निदेशक डा. नीलम आर्य, रैंज फोरेस्ट अधिकारी अमरदीप, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हरदीप सहित रोटरी क्लब पलवल सिटी से कुलदीप सिंह, श्याम सेवक परिवार पप्पन प्लाजा से अमन शर्मा, किरण सर्व परमार्थ से महेंद्र राणा, क्लीन एंड स्मार्ट पलवल एनजीओ से नमीता तायल मौजूद रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

हरियाणा में 1 अप्रैल से 15 मई तक रबी खरीद के लिए मंडियों में व्यवस्था चाक चौबंद : राजेश नगर

31/03/2026

विकास परक निर्णयों के साथ सुनियोजित शहरी विकास सरकार की प्राथमिकता विपुल गोयल

24/02/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.