Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, January 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » नितिन नबीन का चयन भाजपा संगठन को करेगा और अधिक मजबूत : पंकज पूजन रामपाल

    नितिन नबीन का चयन भाजपा संगठन को करेगा और अधिक मजबूत : पंकज पूजन रामपाल

    Ajay vermaBy Ajay verma20/01/2026No Comments3 Mins Read
    Selection-of-Nitin-Nabin-will-further-strengthen-the-BJP-organisation_-Pankaj-Poojan-Rampal

    रिपोर्ट अजय वर्मा ,रिपोर्ट अजय वर्मा ,फरीदाबाद 20 जनवरी । भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि केवल 45 वर्ष की आयु में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालना नितिन नबीन जी के असाधारण नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक दक्षता और दूरदर्शी सोच का जीवंत प्रमाण है। उनके निर्विरोध निर्वाचन से पूरे संगठन में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नया आत्मविश्वास संचारित हुआ है। नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित व सक्रिय बनेगा। विशेष रूप से युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ने, नेतृत्व संभालने और राष्ट्र सेवा में अपनी भूमिका निभाने के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।  पंकज पूजन रामपाल ने आगे कहा कि नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ‘नए युग’ में प्रवेश कर रही है, जहां युवा नेतृत्व, नवाचार, नई सोच और आक्रामक संगठनात्मक रणनीति के माध्यम से पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती एवं गति प्रदान करेगी।     बिहार के पांच बार के विधायक एवं बिहार सरकार में मंत्री रह चुके नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई, नृत्य किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया।     भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी। तब से लेकर आज तक पार्टी ने अपनी मजबूत संगठनात्मक परंपराओं को कायम रखते हुए 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन जी का चयन किया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए गौरव और गर्व का विषय है कि अब तक पार्टी के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए हैं, जो भारतीय जनता पार्टी की लोकतांत्रिक, अनुशासित और सुदृढ़ संगठनात्मक संस्कृति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिला फरीदाबाद भाजपा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।  इस अवसर पर ज़िला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा,जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, ज़िला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, सुनील कुमार, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान,बीएलए1 फरीदाबाद विधानसभा मनीष राघव,अरुणिमा सिंह, माधव रावत, प्रभा सोलंकी, नीलम तेवतिया, रेखा शर्मा, विनय भाटी, यशराज जाजोरिया,सचिन गुप्ता, अभिषेक राणा एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    #todayexpressnews #latestnews #faridabadnews #haryananews #ncrnews #onlinenews #news #tazakhabar #fastnews #taknews #noonenews #indianews BJP organisation faridabad bjp further strengthen latest nes Nitin Nabin Pankaj Poojan Rampal अधिक मजबूत नितिन नबीन पंकज पूजन रामपाल भाजपा संगठन
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ऋषिकेश में होगा “राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु समन्वय 2026” का आयोजन : भारत उत्थान फाउंडेशन

    21/01/2026

    जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘प्रमुख नागरिक संगोष्ठी’ संपन्न

    20/01/2026

    भाजपा कर रही लोगों को उजाडने का काम : बृजेंद्र सिंह

    20/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.