Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भाजपा कर रही लोगों को उजाडने का काम : बृजेंद्र सिंह

भाजपा कर रही लोगों को उजाडने का काम : बृजेंद्र सिंह

Ajay vermaBy Ajay verma20/01/2026Updated:21/01/2026No Comments4 Mins Read
BJP is working to destroy people Brijendra Singh

रिपोर्ट अजय वर्मा , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा मंगलवार को फरीदाबाद जिले के बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यात्रा के प्रवेश के दौरान स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं, आत्मीय स्वागत और उत्साह के साथ सद्भाव यात्रा का अभिनंदन किया तथा सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश को समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया। सद्भाव यात्रा अपने 108वें दिन भी पूरे जोश, अनुशासन और व्यापक जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ी। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में यात्रा ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य किया। आज की सद्भाव यात्रा की शुरुआत सेक्टर-48 चौक से हुई बडख़ल झील चौक, शर्मा चौक, पटेल चौक, मुल्ला होटल, चिमनी बाई गोल चक्कर, 4-5 नंबर मार्केट चौक, 5 नंबर मार्केट, 5 नंबर मार्केट चौक, 5 नंबर सब्जी मंडी, सलूजा पेट्रोल पंप, नीलम चौक, नेहरू ग्राउंड लोहा मंडी के समीप आरबीए कॉलेज, बर्लिना चौक, 1 नंबर मार्केट, फावड़ा चौक, दिल्ली जूस कार्नर, 1-2 नंबर मार्केट चौक, 2 नंबर मार्केट, पंचकुईयां रोड होते हुए जाट धर्मशाला पर संपन्न हुई। इस मौके पर डा. एस.एल. शर्मा ने एक नम्बर में तथा यूनुस, मोहसीन खान ने बडख़ल गांव के समीप सभाओं का आयोजन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि फरीदाबाद को बसाने का काम पं. जवाहरलाल नेहरु के राज में हुआ था पर अब भाजपा सरकार लोगों को उजाडऩे का काम कर रही है, लोगों के रोजगार छीने जा रहे है, लोहा मंडी में दुकानों के सामने खड्डे खोदे जा रहे हैं। उन्हों ने कहा के वो पार्टी जिस ने 52 साल तक अपने कार्यालय पर तिरंगा नही फहराया वो राष्ट्रवाद की बात करती है। उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित है और दोनों यात्राओं का उद्देश्य समान है, देश और समाज को जोडऩा। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि राहुल गांधी ने जो संदेश राष्ट्रीय स्तर पर दिया, वही संदेश यह यात्रा हरियाणा के कोने-कोने तक पहुंचा रही है. पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी फिर से सक्रिय किया गया है, जो उपेक्षा की भावना के कारण राजनीतिक रूप से निष्क्रिय हो गए थे। आज वे कार्यकर्ता फिर से सक्रिय भूमिका में आ गये हैं, जिसे इस यात्रा की बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हरियाणा में आज भी यदि कोई सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है, तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। यह यात्रा किसी एक वर्ग या क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए है और आगामी साढ़े तीन महीनों में शेष सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ, भाईचारे के साथ केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जो बीजेपी की विभाजनकारी और समाज को तोडऩे वाली नीतियों का मजबूती से मुकाबला कर सकती है। राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं जो आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता में आने के बाद संवैधानिक और सरकारी संस्थाओं पर कब्जा कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। चुनाव आयोग की भूमिका और विपक्षी नेताओं पर एजेंसियों के माध्यम से दबाव इसका उदाहरण है। उन्होंने फरीदाबाद की बडख़ल विधानसभा में कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप के यहां पड़े छापों और नेशनल हेराल्ड मामले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह विपक्ष को डराने की राजनीति है, लेकिन सच्चाई अंतत: सामने आती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से चौधरी बीरेंद्र सिंह, चांद सिंह, सतबीर डागर, फरीदाबाद में यात्रा संयोजक वेद प्रकाश यादव, सह संयोजक मुकेश डागर, डॉ. एस.एल. शर्मा, सूरज मान, कालू पहलवान, पूर्व पार्षद राजेन्द्र चपराना, अनिल शर्मा, यूनुस, मोहसीन खान, विनोद कौशिक, विकास फागना, सुरेश बेनीवाल, एनके शर्मा, प्रेम यादव, देव वशिष्ठ, इकबाल कुरैशी, समसुद्दीन, धर्मवीर परसवाल, हेमलता शर्मा, अशोक कपूर, जाकिर हुसैन, कमांडो हिदायत खान, पूनम गुलिया, शाहसुद्दीन कुरैसी, पूर्व इंस्पेक्टर प्रेम सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

( Video News ) 

 

 

Brijendra Singh CONGRESS VS BJP faridabad harmony journey TODAY EXPRESS NEWS www.todayexpressnews.com पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह फरीदाबाद बडख़ल बडख़ल विधानसभा सद्भाव यात्रा
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.