Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार दूसरे दिन उछाल मारी; आईटी और वित्तीय काउंटरों पर हुए लाभ ने तेजी बनाए रखी, हालांकि, उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली भी देखी गई

    सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार दूसरे दिन उछाल मारी; आईटी और वित्तीय काउंटरों पर हुए लाभ ने तेजी बनाए रखी, हालांकि, उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली भी देखी गई

    Ajay vermaBy Ajay verma09/06/2020No Comments3 Mins Read
    Angel Broking
    Angel Broking

    Today Express News / Ajay Verma / एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स आज 83 अंकों की तेजी के साथ 34,370.58 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 25 अंक या 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 10,167 अंक पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन बाजारों को ऊपर चढ़ाने में आईटी और वित्तीय कंपनियों जैसे इंफोसिस, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर का प्रमुख योगदान रहा। सेंसेक्स दिन में एक समय 640 अंक और निफ्टी-50 इंडेक्स तेजी से 10,300 के स्तर तक पहुंच गया था, हालांकि, बाद के क्षणों में मुनाफावसूली भी देखने को मिली।

    मार्केट के टॉप गेनर्स और लूजर
    आईटी शेयरों के बाद निजी बैंक के शेयरों ने अधिकतम लाभ दर्ज किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.83 फीसदी बढ़कर 14,894.60 के स्तर पर रहा जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.28 फीसदी बढ़कर 11,545.60 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया 1.66 फीसदी कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी फार्मा 1.41 फीसदी बढ़कर 9,910.10 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार के टॉप गेनर्स में गेल इंडिया (7.5%), भारत पेट्रोलियम (7.03%), एक्सिस बैंक (6.5%), ओएनजीसी (4.8%), बजाज फाइनेंस (4.8%), इंडियन ऑयल (4.4%), टाटा मोटर्स (4.4%), टाइटन (4.4%) और बजाज फिनसर्व (4.2%) शामिल हैं। आज के कारोबार में टॉप लूजर्स में ज़ी एंटरटेनमेंट (4.4%), श्री सीमेंट्स (3.9%), आयशर मोटर्स (3.4%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.6%), भारती इंफ्राटेल (2.4%), सिप्ला (2.2%), अल्ट्राटेक सीमेंट (2.1%) और ग्रासिम इंडस्ट्रीज (1.7%) शामिल हैं। अमर देव सिंह, हेड एडवायजरी, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड
    इंडसइंड बैंक ने घोषणा की कि उसके प्रमोटर सेकंडरी मार्केट से बैंक के अतिरिक्त शेयर खरीदने जा रहे हैं और इसके बाद वह इंडेक्स पर टॉप गेनर के रूप में उभरा। 8 प्रतिशत बढ़कर 455 रुपए पर पहुंच गया। बैंक के शेयर पिछले तीन महीनों में अंडरपरफॉर्म कर रहे थे और इसमें 61 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 14 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। प्रमोटर इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड और इंडसइंड लिमिटेड के पास वर्तमान में बैंक के पेड-अप शेयर कैपिटल 14.68 प्रतिशत है।   रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल)  आरआईएल की ओर से जियो प्लेटफार्म्स पर 1.16 हिस्सेदारी अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) को 5,683.50 करोड़ रुपए में बेचने की घोषणा के एक दिन बाद बीएसई पर आज आरआईएल ने 1,624 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। हालांकि, सुबह की बढ़त बंद के समय 0.67 प्रतिशत से गिर गई और शेयर 1,570 पर बंद हुआ।
    कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं। प्रमुख तेल उत्पादकों ने 83 दिनों के बाद दरों में संशोधन करते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.86 से 72.46 रुपये प्रति लीटर हो गई, डीजल की दरें बढ़कर 69.99 से 70.59 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।
    ग्लोबल मार्केट्स  मार्च के बाद से अर्थव्यवस्थाओं में जारी संघर्ष के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपना रखा है और इस वजह से वैश्विक शेयर ऊंचाई पर चले गए। यूरोपीय बाजार में ब्लू-चिप स्टॉक इंडेक्स 0.5 फीसदी कम और यूएस एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बीच, जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों का एमएससीआई का व्यापक अनुमान 0.23 प्रतिशत बढ़ा।
    however profit booking was also seen at higher levels Sensex and Nifty bounce for second day in a row; Profits at IT and financial counters continued to pick up
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    Spain Migrant Crisis: सेउटा में घुसपैठ, 9 की मौत, स्पेन में मचा हड़कंप

    31/07/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.