Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, December 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने ओमनी-चैनल ‘फार्म-टू-फोर्क’ स्टार्टअप ‘किसानकनेक्ट’ में किया निवेश।

    शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने ओमनी-चैनल ‘फार्म-टू-फोर्क’ स्टार्टअप ‘किसानकनेक्ट’ में किया निवेश।

    moksha vermaBy moksha verma31/05/2023No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट मोक्ष वर्मा । फिटनेस और अच्छे स्वास्थ्य में कट्टर विश्वास रखने वाली एक्ट्रेस हेल्दी बॉडी और माइंड का प्रचार करने में यकीन रखतीं हैं। उन्होंने फिटनेस के सबसे महत्वपूर्ण पहलू ‘फ्रेश फ़ूड’ पर सक्रिय रूप से बड़ा अहम योगदान दिया है।

    अपनी नई पार्टनरशिप पर शिल्पा ने कहा “मैं फिट और हेल्दी इंडिया के आईडिया में विश्वास करती हूँ और जितना और जहा तक हो सकता है उसे व्यक्तिगत रूप से प्रमोट भी करती हूँ। मुझे खुशी है कि किसानकनेक्ट के फाउंडर्स भी इसी आईडिया के लिए जागरूक हैं और इसपर खूब मेहनत कर रहे हैं। वह न केवल अच्छा और सुरक्षित खाने की समस्या का निदान कर रहे हैं अपितु हज़ारों किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ रहे हैं। उनकी और मेरी सोच इस मायने में मेल खाती है कि मैं चाहती हूँ कि मेरे देश में हेल्दी को ज़्यादा-से-ज़्यादा प्रमोट किया जाये, क्योंकि हमारे देश में कृषि मुख्य उपजीविकाओं में से एक है। इसीलिए मैं किसानकनेक्ट के साथ पार्टनर के रूप में जुड़ी, जिन्होंने सॉइल हेल्थ, क्रॉप हेल्थ और एक बेहतरीन टेक इनेबल्ड सप्लाई चैन का निर्माण किया है। हम अथक प्रयास कर रहे हैं कि उपभोक्ताओं को पोषण से युक्त फल और सब्जियां मिले। किसानकनेक्ट एप पर अब उपभोक्ता अपने आहार के स्तोत्र पर पूर्ण रूप से भरोसा कर सकता है।
    यह उत्साहपूर्ण भारत के लिए ‘आपका अपना फार्मर्स मार्केट’ है।

    किसानकनेक्ट एक न्यू-ऐज कंपनी है जिसका मुख्य लक्ष्य सबसे कम समय में सबसे ताजा उत्पाद डिलीवर हो इस समस्या का हल निकालने के लिए वह एक सक्षम सप्लाई चैन का निर्माण कर रहे हैं।

    होम ग्रोन किसान-कनेक्ट के फाउंडर ने कहा “हम बहुत ज़्यादा खुश हैं कि उपभोक्ताओं को फ्रेश और पौष्टिक पैदावार पहुंचाने की हमारी जर्नी में शिल्पा हमारे साथ पार्टनर कर रहीं हैं। हमने फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के रूप में अपनी शुरुआत की थी। सॉइल टेस्टिंग, प्लांट बायोलॉजिकल्स जो ‘रेजेनरेटिव एग्रीकल्चरल’ पर आधारित हमारा इंटीग्रेटेड मॉडल है, उसने हमारे हज़ारों किसान सदस्यों को हेल्दी सॉइल को विकसित और सक्रिय करने में मदद की है। हमारा यूनिक मॉडल यह सुनिश्चित करता है कि छोटे होल्डर किसानों को अच्छे रिटर्न मिले और उपभोक्ताओं को फ्रेश और पौष्टिक आहार प्राप्त हो।”

    को-फाउंडर निधि निर्मल ने कहा “हमें गर्व है कि हमारे पास मुंबई और पुणे में कही पर भी आर्डर करने के 4-6 घंटे के भीतर FnV स्पेस और सर्विस में सबसे बड़ा वर्गीकरण है। हमारे पास कई स्लॉट्स मौजूद हैं, जहा से उपभोक्ता आराम से अपनी सुविधा के अनुकूल डिलीवरी चुन सकता है या फिर अपने नजदीकी ‘फार्म स्टोर्स’ में जाकर खुद अपना मनपसंद और हेल्दी फ़ूड का चयन कर सकता है।”

    शिल्पा बहुत जल्द अब रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में सबसे पहली फीमेल कॉप बन ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ में नज़र आएँगी। साथ ही वह फ़िल्म ‘सुखी’ में भी अहम भूमिका में दर्शकों को एंटरटेन करेंगी। और हालही में घोषित ‘केडी’ में भी मुख्य किरदार निभाएँगी, जिसका फर्स्ट लुक भी उन्होंने दर्शकों के सामने रिलीज़ कर दिया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    शिल्पा राव ने अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने पहले गुरु, अपने पिता को ट्रिब्यूट दी

    21/11/2025

    फिल्म निर्माता शेखर कपूर की खोई हुई प्रेम कहानी: एक नाव, एक सनराईज, और ज़िंदगी भर के “क्या होता अगर…”

    14/10/2025

    “‘दिलबर की आँखों का’ सॉन्ग पर परफॉर्म करना बेहद रोमांचक अनुभव रहा” — ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने थाम्मा के अब तक के सबसे बड़े पार्टी एंथम में बिखेरा जलवा

    14/10/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2025 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.