Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मानव रचना के छात्र व संकाय सदस्य राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग के नवनिर्मित भवन के एतिहासिक उद्घाटन समारोह में साक्षी बने

    मानव रचना के छात्र व संकाय सदस्य राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग के नवनिर्मित भवन के एतिहासिक उद्घाटन समारोह में साक्षी बने

    Ajay vermaBy Ajay verma08/02/2024No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद| मानव रचना डेंटल कॉलेज (एमआरडीसी), एमआरआईआईआरएस के छात्रों और संकाय सदस्यों को राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग के नवनिर्मित भवन के एतिहासिक उद्घाटन समारोह का वर्चुअली हिस्सा बनने का मौका मिला। 5 फरवरी को आयोजित हुए कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए देशभर के चुनिंदा संस्थानों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें मानव रचना भी शामिल रहा।

    राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग ने दंत चिकित्सा पेशे के लिए उच्च गुणवत्ता वाली व किफायती दंत चिकित्सा शिक्षा और मौखिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को प्रदान करने की अपनी योजना के साथ ये कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम से मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, राज्य मंत्री (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और जनजातीय मामलों के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी वर्चुअली जुड़े। वहीं मानव रचना डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पुनीत बत्रा ने चुनिंदा सम्मानित लोगों के साथ कार्यक्रम में मानव रचना का प्रतिनिधित्व किया। संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित हुए लाइव कार्यक्रम में छात्रों और संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया।

    डॉ. बत्रा ने इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि, “मानव रचना डेंटल कॉलेज को दंत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने की दिशा में आयोजित हुए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला, जोकि गौरव की बात है। हमारी प्रतिबद्धता राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग की तरह देश में दंत चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा की प्रगति में योगदान देना है। मानव रचना डेंटल कॉलेज देश में दंत चिकित्सा शिक्षा और किफायती स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हमेशा तत्परता के साथ काम करने को तैयार है।

    मानव रचना डेंटल कॉलेज के बारे में

    मानव रचना डेंटल कॉलेज, एमआरआईआईआरएस, उत्तर भारत में एक प्रमुख दंत चिकित्सा संस्थान है, जोकि बेहतर दंत चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान को बेहतरीन शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 2021 एनआईआरएफ रैंकिंग में प्रभावशाली 39वीं रैंक मिली थी, जोकि इसे देश के शीर्ष डेंटल कॉलेजों में शामिल करती है। इसके अलावा, मानव रचना डेंटल कॉलेज एनएबीएच मान्यता प्राप्त है, जो हरियाणा में पहला संस्थान है।

    faridabad Latest News Manav Rachna Students and faculty members of Manav Rachana witnessed the historic inauguration ceremony of the newly constructed building of the National Dental Commission छात्र व संकाय सदस्य राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग नवनिर्मित भवन के एतिहासिक उद्घाटन समारोह में साक्षी बने मानव रचना
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रोज़गार, विकास और आत्मनिर्भर भारत का घोषणापत्र है केंद्रीय बजट : राजेश नागर

    10/02/2026

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.