Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » स्टडी ग्रुप ने एसटीईएम की पढ़ाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स की सहायता के लिए घोषित यूएस कारवाइयों की सराहना की

    स्टडी ग्रुप ने एसटीईएम की पढ़ाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स की सहायता के लिए घोषित यूएस कारवाइयों की सराहना की

    vishal rajputBy vishal rajput23/02/2022No Comments3 Mins Read
    Study Group logo

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा  23 फरवरी 2022 : अग्रणी अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रदाता, स्टडी ग्रुप ने बाइडन-हैरिस प्रशासन द्वारा हाल में घोषित नई कारवाइयों का स्वागत किया है। इन कारवाइयों का अभिप्राय पढ़ाई पूरी होने के बाद विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, और मैथमेटिक्स – एसटीईएम) में आजीविका के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स की सहायता करना है।

    बाइडन-हैरिस प्रशासन ने उन मेधावी अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स के लिए यूएसए में बेहतर आजीविका और ठहरने में आसानी के लिए हाल में कुछ बदलावों की घोषणा की है जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उस देश में आजीविका का निर्माण करने के आकांक्षी हैं।

    उन कारवाइयों के अलावा, एसटीईएम वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग – ओपीटी) में अध्ययन के 22 नए क्षेत्र जोड़े गए हैं। इन नए विषयों को कुछ एसटीईएम क्षेत्रों में एफ-1 वीजा धारक उपार्जक स्‍नातक, स्‍नातकोत्तर और डॉक्टरेट अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स को अपनी डिग्रियाँ अर्जित करने के बाद कार्यानुभव प्राप्त करने के लिए 36 महीनों तक यूएस में ठहरने योग्य बनाने के लिए अभिकल्पित किया गया है। इसके अलावा, यूएस सरकार के शैक्षणिक और सांस्कृतिक मामला ब्यूरो (ईसीए) गैर-अप्रवासी ब्रिज यूएसए विनिमय आगंतुकों की सहायता करेगा और एसटीईएम क्षेत्रों में जे-1 पूर्व स्नातक और स्‍नातक स्टूडेंट्स के लिए 36 महीनों तक के लिए ज्यादा शैक्षणिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इस बीच, विज्ञान, व्यवसाय, और खेलकूद के क्षेत्रों में असाधारण कुशाग्रता दर्शाने वाले लोगों के लिए ओ-1ए गैर-अप्रवासी हैसियत उपलब्ध है।

    अग्रणी अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रदाता स्टडी ग्रुप में विश्वविद्यालय साझेदारियों के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, जोशुआ रुबिन ने नई कारवाइयों के बारे में कहा कि, “विश्व स्तर पर एसटीईएम की शीर्ष प्रतिभाओं को अमेरिका में अध्ययन करने हेतु आकर्षित करने के लिए यूएस सरकार द्वारा लागू नई कारवाइयों का हम स्वागत करते हैं। यूएस में एसटीईएम के डिग्री-स्तरीय पाठ्यक्रम पूरा करने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स विश्व-स्तरीय शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं और सम्बंधित कार्य अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।”
    यह उल्लेखनीय है कि स्टडी ग्रुप एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रदाता है जो विविध प्रतिभाओं और पृष्ठभूमियों वाले युवाओं की सुविधा और शिक्षण के लिए 500 से अधिक अध्यापन पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यूके और यूरोप, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, और न्यूज़ीलैण्ड में विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ काम करने के व्यावहारिक अनुभव के साथ स्टडी ग्रुप अंतरराष्ट्रीय शिक्षा जगत की खोज करने के लिए महत्वाकांक्षी स्टूडेंट्स तैयार करने में मदद करता है।

    स्टडी ग्रुप के विषय में :

    दुनिया भर में 50 से अधिक विश्वविद्यालयों के साथ काम करते हुए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा में स्टडी ग्रुप की प्रतिष्ठा और विशेषज्ञता हमारे सहयोगियों और स्टूडेंट्स की सफलता सुनिश्चित करती है। असाधारण अध्यापन से लेकर अंतरराष्ट्रीय नियुक्तियों और स्टूडेंट सपोर्ट के प्रति नवाचारी दृष्टिकोण तक, हमारा वैश्विक संगठन शिक्षा के सहारे एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए विश्वविद्यालयों के साथ काम करने में एकजुट हैं।

    अपनी विश्वविद्यालय साझेदारियों और नवाचारी आमने-सामने, ऑनलाइन, तथा हाइब्रिड अध्ययन पाठ्यक्रमों के माध्यम से स्टडी ग्रुप हर साल हज़ारों अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स को सैक्षानिक एवं पेशेवर सफलता के और प्रेरित करता है। इस प्रकार यह उद्योग विशेषज्ञों की अगली पीढ़ी के लिए अवसरों का निर्माण करता है। हमारे पाठ्यक्रम पूरी दुनिया में विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी में प्रदत्त पूर्व-स्नातक और स्नातकोत्तर अध्ययन का मार्ग से लेकर मेडिकल और एग्जीक्यूटिव शिक्षा की विशेषज्ञ ऑनलाइन सुपुर्दगी तक विस्तारित हैं।

    स्टडी ग्रुप शिक्षा के समाधान प्रदान करने के लिए हमारे सहयोगियों के साथ काम करते हुए हमेशा भविष्य पर नजर रखता है। हमारी गहरी डिजिटल शैक्षिक विशेषज्ञता और इन्सेंडी डिजिटल लर्निंग प्लैटफॉर्म हमें उपलब्ध सबसे शक्तिशाली डिजिटल साधनों के साथ रूपान्तरकारी, सहजज्ञ और अभिगम्य ऑनलाइन तथा मिश्रित लर्निंग अनुभव प्रदान करने में मदद करते हैं। स्टडी ग्रुप वर्ष का वर्तमान ग्‍लोबल एजुकेशन इन्वेस्टर अवार्ड्स पाथवे कंपनी है : studygroup.com .

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    एसीटी फाइबरनेट ने ट्यूरिटो के साथ मिलकर भारतीय घरों में एआई आधारित शिक्षा पहुंचाई

    19/06/2026

    मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया को ‘ऑटोमोबाइल: टॉप एक्सपोर्टर’ घोषित किया गया

    18/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.