Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, January 14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » टी.ए.सी. – द आयुर्वेद कंपनी की सीईओ और को-फाउंडर श्रीधा सिंह अब जियो सिनेमा के नए शो, ‘इंडियन एंजल्स’ की एंजल निवेशक हैं

    टी.ए.सी. – द आयुर्वेद कंपनी की सीईओ और को-फाउंडर श्रीधा सिंह अब जियो सिनेमा के नए शो, ‘इंडियन एंजल्स’ की एंजल निवेशक हैं

    vishal rajputBy vishal rajput01/11/2023No Comments3 Mins Read

    श्रीधा सिंह की यात्रा असाधारण रही है और शो में उनकी भागीदारी दूसरों को अपने सपने पूरी करने की प्रेरणा देने के प्रति उनके समर्पण की एक और मिसाल है

    Today Express News | 01 November XX, 2023 : वाराणसी के पास एक छोटे-से गाँव, करंडा की श्रीधा सिंह अब अपनी अतुल्य यात्रा के द्वारा लाखों लोगों को प्रेरित करने जा रही हैं। उन्‍होंने 14 वर्ष की छोटी सी उम्र में मैकडोनाल्ड में महज 80 रुपये प्रति दिन की कमाई के साथ अपने सफ़र की शुरुआत की थी, और अब वो ओटीटी चैनल जियो सिनेमा पर मुकेश अम्बानी के नए शो ‘इंडियन एंजल्स’ की एंजल निवेशक बनने जा रही हैं। उनकी सफलता की कहानी बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए पूरे भारत की महिलाओं के लिए अनंत संभावनाओं का प्रमाण है।

    ‘इंडियन एंजल्स’ एक महत्‍वपूर्ण शो है, जो विभिन्न उद्योगों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले दूरदर्शी व्यक्तियों पर रोशनी डालता है। अपने पेशेवर सफ़र में श्रीधा के समर्पण और संकल्प ने उन्हें अनगिनत आकांक्षी उद्यमियों के लिए एक प्रेरणा बना दिया है। वे उन महत्वाकांक्षी महिलाओं के बढ़ते समूह का प्रतीक हैं, जो भारत के कॉर्पोरेट परिदृश्य का आकार गढ़ रही हैं।

    टीएसी – द आयुर्वेद कंपनी की सीईओ एवं को-फाउंडर तथा एंजल निवेशक, श्रीधा सिंह ने कहा कि, “अपने सफ़र में ‘उम्मीद’ और ‘ज़िद्द’ मेरे लिए मार्गदर्शक प्रकाश-स्तम्भ रही हैं। एक छोटे-से गाँव से लेकर एक सफल फाउंडर और अब ‘इंडियन एंजल्स’ पर एंजल तक, चुनौतियों के बीच मेरी सफलता के पीछे मेरी दृढ़ इच्छाशक्ति और अडिग आशा ही प्रेरक शक्ति रही हैं।”

    इस शो की स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर 3 नवम्बर से होने जा रही है और इसमें दर्शकों को खुद निवेशक बनने के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा।

    .ए.सी. – द आयुर्वेद कंपनी के विषय में

    टी.ए.सी., द आयुर्वेद कंपनी भारत में तेजी से बढ़ रहा पर्सनल केयर और वेलनेस ब्रांड है। इसकी स्थापना वर्ष 2021 में श्रीधा सिंह और परम भार्गव द्वारा की गई थी। यह श्रीधा सिंह की त्वचा की समस्या से 3.5 से 4 वर्षों तक की लड़ाई और आयुर्वेद से उसका प्रभावकारी और दीर्घकालिक समाधान प्राप्त करने से प्रेरित थी। टी.ए.सी. का मिशन उच्च गुणवत्‍ता के आयुर्वेदिक उत्पादों को सस्ता और सुलभ बनाना तथा अपनी ओम्‍नी-चैनल उपस्थिति के द्वारा दुनिया भर के ग्राहकों की सेवा करते हुए परम्परागत आयुर्वेद और भारत के मिलेनियल तथा जनरेशन जेड पीढ़ी के बीच की दूरी मिटाना है।
    टी.ए.सी. को अज़ीम प्रेमजी के विप्रो कंज्‍यूमर केयर वेंचर्स तथा सिक्स्थ सेंस वेंचर्स और काजल अग्रवाल की भागीदारी के साथ प्री-सीरीज ए राउंड का मजबूत समर्थन प्राप्त है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    पर्नोड रिकार्ड इंडिया ₹27,445.80 करोड़ के साथ सबसे बड़ी अल्कोहलिक पेय कंपनी बनी

    07/01/2026

    कॉइनडीसीएक्स ने मोबाइल ऐप पर ‘ट्रेड ऑन चार्ट्स’ फीचर लॉन्च किया

    26/12/2025

    सैलरीसे और सिटी यूनियन बैंक ने लॉन्च किया भारत का पहला सैलरी-केंद्रित क्रेडिट कार्ड

    26/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.