टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा है कि हरियाणा की बेटियां अपने हुनर के दम पर देश दुनिया में नाम कमा रही हैं। जिसके बाद वह डॉयलाग सच साबित हो रहा है कि म्हारी बेटियां कै बेटों से कम हैं। वह झारखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का गोल्ड जीतकर अपने गांव भतौला लौटी खिलाड़ी तन्नू तंवर के सम्मान में जुटे लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तन्नू को भविष्य में इसी प्रकार प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। नागर ने कहा कि तन्नू अभी स्कूली पढ़ाई कर रही है। अभी उसके आगे लंबा कैरियर है। वह निश्चित ही दुनिया भर में भारत और हरियाणा एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.