Browsing: 000 trees in Faridabad

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। फरीदाबाद। डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन ने ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई (एआईएफओएम) के साथ मिलकर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में शनिवार को मेगा पौधारोपण और पौधा वितरण अभियान चलाया। इस दौरान परिसर में सभी फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों को करीब 5 हजार पौधे बांटे गए। साथ ही संस्थान के पदाधिकारियों ने संस्था के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सूरजकुंड रोड पर पौधारोपण भी किया।