Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मानव रचना और एआईएफओएम ने फरीदाबाद में 10,000 पेड़ लगाने का प्रण लिया

मानव रचना और एआईएफओएम ने फरीदाबाद में 10,000 पेड़ लगाने का प्रण लिया

Ajay vermaBy Ajay verma04/08/2024No Comments3 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। फरीदाबाद। डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन ने ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई (एआईएफओएम) के साथ मिलकर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में शनिवार को मेगा पौधारोपण और पौधा वितरण अभियान चलाया। इस दौरान परिसर में सभी फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों को करीब 5 हजार पौधे बांटे गए। साथ ही संस्थान के पदाधिकारियों ने संस्था के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सूरजकुंड रोड पर पौधारोपण भी किया।

मानव रचना संस्थान की ओर से चलाए गए इस विशेष अभियान का मकसद मानसून में शहर में हरियाली बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीजी एमआरईआई डॉ. एनसी वाधवा शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर एआईएफओएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एसएस कपूर और राष्ट्रीय महासचिव श्री अनिल कुमार चौधरी मौजूद रहे। इस दौरान सूरजकुंड रोड पर जामुन और अमलतास के करीब सौ पौधे लगाए गए। इसके साथ ही परिसर में दिनभर पौधा वितरण अभियान जारी रहा, जिसमें करीब 5 हजार पौधे वितरित किए गए। मौके पर मानव रचना के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट से सीनियर मैनेजर डॉ. डीपी सिंह, डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन से सीनियर प्रोग्राम मैनेजर डॉ. वैशाली माथुर सहित एआईएफओएम से श्री राजीव लाल, श्री प्रभाकर शुक्ला, श्री डीके मिश्रा, श्री वीके गुप्ता, श्री एससी गर्ग, उमेश गुलाटी आदि मौजूद रहे।

पौधा वितरण अभियान के तहत नींबू, अमरूद, बेलपत्र, केला, चांदनी, रात की रानी, गुड़हल, चंपा आदि के पौधे बांटे गए। इस दौरान डॉ. एनसी वाधवा ने कहा, ‘देश के प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर देशवासियों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया है। इस अभियान में संस्थान ने भी भागीदारी निभाई है। मानसून में शहर में ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाए जा सकें और हरियाली का ग्राफ बढ़ा यही मकसद है।’

एसएस कपूर और अनिल चौधरी ने इस पहल के साथ डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा, ‘पौधारोपण अभियान की शुरुआत के साथ ही संस्थान के सहयोग से 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले समय में एनजीओ, संस्थाओं, आरडब्ल्यूए और पंचायत सदस्यों के सहयोग से शहर के पार्कों, ग्रामीण इलाकों, सड़क किनारे पौधे लगाए जाएंगे। भविष्य में भी इस तरह की पहल में एआईओफओएम मानव रचना के साथ मिलकर इस तरह के कार्यों में भागीदारी निभाता रहेगा।’

कर्मचारियों के लिए मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

इसके साथ ही परिसर में डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन की ओर से मेगा हेल्थ चैकअप और मैमोग्राफी शिविर भी लगाया गया। इसमें डेंटल चैकअप, न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स कंल्टेशन, फिजियोथेरेपी, नेत्र जांच, बीपी, शुगर, बीएमआई, मैमोग्राफी जांच की सुविधा दी गई। साथ ही महिला कर्मचारियों के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह का लाभ भी मिला।

000 trees in Faridabad 000 पेड़ लगाने का प्रण लिया Manav Rachna and AIFOM pledge to plant 10 डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन मानव रचना और एआईएफओएम ने फरीदाबाद में 10
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, बेरोजगारी से था परेशान

11/05/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

11/05/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद और हार्ले ओनर्स ग्रुप ने ‘व्हील्स ऑफ ग्रेस’ बाइकर्स रैली के साथ मदर्स डे के मौके पर मनाया महिलाओं के स्वास्थ्य और साहस का जश्न

10/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.