Browsing: 50 hours non-stop live radio show

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 7 जुलाई, 2023  रेडियो मानव रचना 107.8 एफएम ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स बनाकर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। रेडियो स्टेशन ने 150 घंटे नॉन स्टॉप लाइव रेडियो टॉक शो का आयोजन कर रिकॉर्ड दर्ज कराया है। इस रिकॉर्ड की घोषणा मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला के प्रेरक संदेश के साथ हुई। उन्होंने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ ये रिकॉर्ड बनाने के लिए टीम के सदस्यों को बधाई दी।