हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। BPTP बिल्डर के विकसित सेक्टरों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो 15 दिन में रिपोर्ट देगी।
Browsing: development works
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा / फरीदाबाद / यह तस्वीर फरीदाबाद के जाजरू गांव की है जहाँ पर पृथला क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत के बड़े भाई यशपाल रावत पहुचें और क्षेत्र में टूटी सड़क से लेकर खड़ंजों व अन्य विकास कार्यो का शुभारम्भ किया। इस मौके पर जाजरू गांव की सरदारी ने उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए यशपाल रावत ने बताया की जाजरू गांव में अधूरे पड़े विकास कार्यों को fir शुरू करवाया गया है। उन्होंने कहा की कोरोना के चलते पिछले दो से तीन साल तक कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे लेकिन अब एक साल के अंदर अंदर सभी विकास कार्य पूरे करवाए जाएंगे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद जुलाई। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद की साफ सफाई के लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से एक बहुत बड़ा योगदान नगर निगम को दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की साफ सफाई और रखरखाव के लिए यह वाहन बहुत उपयोगी साबित होंगे।