टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । मार्च, 2023, फरीदाबाद: बीएससी मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के इंटीरियर डिजाइन के छात्रों ने सोसाइटी इंटीरियर डिजाइन कॉम्पिटिशन एंड अवार्ड्स के 20वें संस्करण में नॉर्थ जोन में कमर्शियल डिजाइन कैटेरी में पहला पुरस्कार जीता। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जूरी पुरस्कार के लिए विशेष प्रशंसा भी मिली। छात्र ग्रुप में छठे सेमेस्टर के पंकज शील, खुशी गर्ग, अदिति कश्यप और निशुदा पंचाल शामिल थे।
Browsing: faridabad news
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 02 फरवरी। सूरजकुंड मेला मैदान की बङी चौपाल, फरीदाबाद में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए श्री अरविंद सिंह, आईएएस, सचिव, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा कि “36वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला -2023 एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ इतिहास रचने जा रहा है। 36वां संस्करण दुनिया भर से और पूरे भारत से अभूतपूर्व भागीदारी का गवाह बनेगा। भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता 3 फरवरी, 2023 को शाम 4:00 बजे करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, हरियाणा के माननीय पर्यटन मंत्री श्री कंवर पाल, श्री कृष्ण पाल, माननीय केंद्रीय बिजली और भारी उद्योग मंत्री, भारत सरकार तथा श्री मूलचंद शर्मा, परिवहन मंत्री, खान और भूविज्ञान, चुनाव और उच्च शिक्षा, श्रीमती सीमा त्रिखा, एमएलए, बडखल भी उपस्थित रहेंगी। हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 28 दिसम्बर: कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज के 16वें संस्करण के साथ मानव रचना नए साल की शुरुआत करने के लिए तैयार है। हर साल, दिल्ली-एनसीआर के शीर्ष कॉर्पोरेट्स की क्रिकेट टीमें इस सीरीज में भाग लेती हैं, जिसका उद्देश्य विभिन्न स्थानों में फैले खेल उत्साही कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स के बीच खेल भावना को मज़बूत करना है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । एनएचपीसी के निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के अंतर्गत दिनांक 04.11.2022 को नुक्कड़ नाटक तथा मानव शृंखला आयोजित की गई। नुक्कड़ नाटक तथा मानव शृंखला मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल प्रांगण से एनएचपीसी के निगम मुख्यालय तक सतर्कता जागरूकता हेतु मानव शृंखला बनाई गई। मानव शृंखला के पश्चात एनएचपीसी प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 17 अक्टूबर, 2022, फरीदाबाद: मानव रचना न्यूजेन आईईडीसी ने हाल ही में छात्रों के बीच नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए फैकल्टी को उत्प्रेरक बनाने के उद्देश्य से एक फैकल्टी-लेड स्टार्टअप्स और स्टूडेंट कॉल-फॉर-स्टार्टअप प्रतियोगिता की मेजबानी की। कुल 30 संकाय-नेतृत्व वाली छात्र टीमों ने अपने विचारों का प्रस्ताव रखा, जिनमें से 11 को निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर अपना प्रोटोटाइप बनाने के लिए प्रत्येक को 2.50 लाख रूपये अनुदान की मंजूरी मिली।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / बीके सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में इलाज के लिए आया यह मुजेसर क्षेत्र का रहने वाला वही बीस वर्षीय युवक मोनू है जिसे आज सुबह करीब नौ बजे उसी के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर गोली मार दी। घायल मोनू और उसके परिजनों ने बताया की उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक शरारती व दबंग किस्म का है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / बल्लबगढ़.30 जुलाई। इनसो जिला अध्यक्ष रवि शर्मा द्वारा आयोजित निमंत्रण कार्यक्रम में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने शिरकत की। यह निमंत्रण कार्यक्रम की बैठक ऊंचा गांव स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर इनसो के जिलाध्यक्ष एवं जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा /फरीदाबाद जुलाई। डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत जिला में जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन ने जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण बहुत जरूरी है। केंद्र व राज्य सरकार जल संरक्षण के लिए चिंतनशील हैं और इस दिशा में वर्षा के जल सहित जल संरक्षण के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। डीसी जितेन्द्र यादव ने जिला के आमजन से अपील करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के साथ ही आम जनमानस का भी यह दायित्व बनता है, कि वह जल संरक्षण की दिशा में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि ‘कैच द रेन, वेयर इट फॉल्स, वैन इट फॉलस थीम के साथ सरकार कदम उठा रही है। वर्षा जल संचयन समय के साथ बेहद जरूरी है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 25 जुलाई। सोमवार को पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 1 बी ब्लॉक में दिवंगत स्वयंसेवकों के प्रति सामूहिक श्रद्धांजलि सभा रखी गई। पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रधान अशोक अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की सर्वप्रथम श्री हनुमान जी के सुदंर कांड का पाठ रखा गया, तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत स्वयंसेवको साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को इस वज्राघात को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 15 जुलाई । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का माध्यम बनें। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की योजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्य पर भी अपना ध्यान फोकस करने को कहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।