Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 31
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » शहरों से लेकर गांवों तक विकास कार्यों की गूंज सुनाई दे रही है : विपुल गोयल

शहरों से लेकर गांवों तक विकास कार्यों की गूंज सुनाई दे रही है : विपुल गोयल

Ajay vermaBy Ajay verma06/10/2025No Comments3 Mins Read
The echo of development work is being heard from cities to villages_ Vipul Goyal
PHOTO BY PRO

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / मुख्यमंत्री नायब सैनी के गतिशील नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास के नए अध्याय लिख रही है। शहरों से लेकर गांवों तक विकास कार्यों की गूंज सुनाई दे रही है। फरीदाबाद भी इस प्रगति की धारा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी दिशा में सोमवार को वार्ड नं. 33 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा 73.58 लाख रुपये की लागत से होने वाले कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की इस श्रृंखला के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का गर्मजोशी से स्वागत किया और सरकार की जनहितैषी नीतियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कैबिनेट विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार फरीदाबाद को एक आधुनिक, स्वच्छ और समृद्ध शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना है चाहे वह सड़क हो, सीवर हो, जल निकासी हो या स्वच्छता व्यवस्था।

उन्होंने बताया कि वार्ड नं. 33 में जिन कार्यों का शुभारंभ किया गया है, उनमें भारत कॉलोनी में एम-25 आरएमसी. सड़क तथा प्रकार-2 नाले का निर्माण एवं बिछाने का कार्य, जनक हॉस्पिटल वाली गली में मौजूदा सीवर लाइन का अपग्रेडेशन, एम-30 आरएमसी. सड़क का निर्माण एवं दोनों ओर 80 मिमी मोटे इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य तथा गुर्जर हाउस से पदम सैनी हाउस तक 300 मिमी. व्यास की सीवर लाइन एवं इंटरलॉकिंग टाइल बिछाने का कार्य शामिल हैं।

विपुल गोयल ने कहा कि यह सभी परियोजनाएँ क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान देंगी। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को जलभराव, कीचड़ और टूटी सड़कों से मुक्ति मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला यहीं समाप्त नहीं होगी। आने वाले महीनों में क्षेत्र में और भी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे फरीदाबाद की छवि एक मॉडल सिटी के रूप में और सशक्त होगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ उठाएं और विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग दें ताकि फरीदाबाद को देश के अग्रणी शहरों में शामिल किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का धन्यवाद किया और क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।

Cabinet Minister Vipul Goyal development work faridabad faridabad news Latest News TODAY EXPRESS NEWS Vipul Goyal कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में नगर निगम और बिजली विभाग की संयुक्त बैठक संपन्न
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

व्हीलचेयर पर निर्भरता वाले 69-वर्षीय ब्लड कैंसर मरीज का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से किया गया सफल उपचार

26/05/2026

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.