टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के खेल निदेशालय और स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट की ओर से परिसर में स्थित क्रिकेट ग्राउंड में “फ्रेंडशिप कप 2023” का आयोजन हुआ। एमआरईआई कॉरपोरेट क्रिकेट टीम और होटल रेडिसन के बीच खेले गए इस फ्रेंडली मैच में मेजबान टीम ने शानदार जीत हासिल की। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एमआरआईआईआरएस के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल आरके आनंद और खेल निदेशक सरकार तलवार सहित एफएएचएस के डीन मोअत्तर रजा रिजवी और एचएम की निदेशक रीतिका सिंह ने मैच का उद्घाटन किया।
Browsing: Friendship Cup 2023
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / एनएचपीसी ने 27 से 28 जनवरी 2023 तक विजय यादव आवासीय क्रिकेट अकादमी, फरीदाबाद में आयोजित ‘मैत्री कप 2023’ टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीता। श्री बिश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), एनएचपीसी ने श्री यू.एस. शाही, कार्यपालक निदेशक (सीसी), एनएचपीसी, श्री लूकस गुड़िया, कार्यपालक निदेशक (मा.सं.), एनएचपीसी और श्री विजय यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की उपस्थिति में 28 जनवरी 2023 को एनएचपीसी की विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री बिश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), एनएचपीसी ने भाग लेने वाली टीमों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि एनएचपीसी द्वारा अपने कार्मिकों के बीच खेल गतिविधियों और टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।