Browsing: Holi Milan ceremony was organized by Navdeep Seva Samiti Trust for the help of disabled children.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 18 मार्च। नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चों की सहायतार्थ होली मिलन समारोह का आयोजन सैक्टर-22 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पं.मूलचंद शर्मा, विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक नीरज शर्मा, महिला आयोग हरियाणा की अध्यक्षा रेनू भाटिया, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, कांगे्रस नेता मनधीर सिंह मान, समाजसेवी हरप्रीत सिंह, कपिल हुड्डा, बिट्टू बांगा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रकाश भारद्वाज, मुकेश कौशिक, संदीप सेठी, ओ.पी. शर्मा, दशरथ चौरसिया, सुभाष लाम्बा, कुलदीप लाम्बा, अरूण मिश्रा मौजूद रहे।