Browsing: J.C. resonated with patriotic slogans. Bose University

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 29 जुलाई- जे.सी. बोस बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा आज एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस तिरंगा रैली को कुलपति प्रो. एस. के. तोमर ने सीवी रमन विज्ञान खण्ड  से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का आयोजन संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।