Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, April 20
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » देशभक्ति के नारों से गुंजयमान हुआ जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

देशभक्ति के नारों से गुंजयमान हुआ जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

Ajay vermaBy Ajay verma29/07/2022No Comments3 Mins Read
J.C. resonated with patriotic slogans. Bose University

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 29 जुलाई- जे.सी. बोस बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा आज एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस तिरंगा रैली को कुलपति प्रो. एस. के. तोमर ने सीवी रमन विज्ञान खण्ड  से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का आयोजन संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

तिरंगा रैली विज्ञान खण्ड से शुरू होकर कलाम चैक में संपन्न हुई। रैली में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए ‘वंदे मातरम’, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘मेरा तिरंगा, मेरी शान’ के नारे लगाए। तिरंगा रैली कैंटीन, छात्रावास और पुस्तकालय सहित विश्वविद्यालय के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। कुलपति प्रो. एस.के. तोमर तथा कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग सहित सभी डीन और विभागाध्यक्ष रैली में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए कुलपति प्रो. तोमर ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ एक अनूठा अभियान जो राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाने के साथ-साथ नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और यह राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पवन सिंह मलिक ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों में इस बात को लेकर जागरूकता लाना है कि देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ मना रहा है और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जोकि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा, यह ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ का हिस्सा है। इसके साथ, इस अभियान के माध्यम से लोगों को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत कई गतिविधियों का भी आयोजन कर रहा है। अभियान को लेकर जागरूकता लाने के लिए विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वालंटियर्स की टीम नियमित रूप से सभी कक्षाओं और कार्यालयों का दौरा कर रही है और अभियान के बारे में जानकारी दे रही है। विश्वविद्यालय अभियान की सफलता के लिए श्रृंखलाबद्ध रूप से नुक्कड़ नाटक, कैम्पस रैली, सेल्फी विद तिरंगा, ओपन माइक इवेंट और पिक्चर प्रदर्शनी जैसी गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। विश्वविद्यालय 4 अगस्त, 2022 को शहर में ‘रन फॉर तिरंगा’ रैली का आयोजन भी करेगा।

J.C. resonated with patriotic slogans. Bose University आजादी के 75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव कुलपति प्रो. तोमर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय तिरंगा रैली देशभक्ति रन फॉर तिरंगा हिंदुस्तान जिंदाबाद
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.